• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

February 7, 2023
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

April 24, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

ममता बनर्जी का समय समाप्त, भतीजा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा : अमित शाह

April 24, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर राहतभरी खबर, सरकार ने किया स्पष्ट

April 24, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 7, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप

तुर्किये और सीरिया को सोमवार (6 फरवरी) को आए भूकंप में 4000 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई। रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से दोनों देश दहल उठे। यह कोई पहला मौका नहीं है जब भूकंप ने ऐसी भयानक तबाही मचाई हो। इससे पहले भी कई बार भूकंप की वजह से हजारों लोगों की जानें जा चुकी है। आइए जानते हैं दुनिया में आए 10 सबसे विनाशकारी भूकंप के बारे में, जिसे लोग आज भी याद करते हैं।

*वाल्डिविया, चिली 22 मई 1960 (तीव्रता 9.5)

चिली में आए इस भूकंप में 1655 लोग मारे गए थे और 3000 लोग घायल हुए थे। भूकंप के बाद करीब 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे। इस आपदा की वजह से चिली को 550 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था। भूकंप की वजह से उत्पन्न सूनामी ने हवाई, जापान और फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक में तबाही मचाई थी।

* प्रिंस विलियम साउंड, अलास्का 28 मार्च 1964 (तीव्रता 9.2)

अमेरिका के अलास्का में 28 मार्च 1964 को 9.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के अलावा भूकंप के झटके कनाडा में भी महसूस किए गए थे। भूकंप के केंद्र से 120 किमी उत्तर-पश्चिम में एंकोरेज शहर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। जानकारी के मुताबिक, तकरीबन तीन मिनट तक धरती हिलती रही।

*सुमात्रा, इंडोनेशिया 26 दिसंबर 2004 (तीव्रता 9.1)

26 दिसंबर 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर सुनामी उठी थी। इस सुनामी का असर दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका के 14 देशों पर पड़ा था। जानकारी के मुताबिक इस प्राकृतिक हादसे में 227,900 लोग मारे गए या मृत मान लिए गए वहीं, लगभग 1.7 मिलियन लोग विस्थापित हुए। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के बैंड आचेह से 250 किमी दक्षिण-पूर्व में 30 किमी की गहराई में था।

*सेंदाई, जापान 11 मार्च 2011 (तीव्रता 9.0)

इस दिन जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई। इस आपदा में करीब 19 हजार लोगों की मौत के साथ ही संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।

*गुजरात, भारत 26 जनवरी 2001 (तीव्रता 7.7)

26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर आया और दो मिनट तक चला। इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हजारों लोग घायल हो गए थे। इस भयानक त्रासदी की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए थे। भूकंप की वजह से कई लोगों के घर जमींदोज हो गए कई लोग मलबे में दबे रह गए। भुज शहर में प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा था।

*हैती, 13 जनवरी 2010 (तीव्रता 7.0)

13 जनवरी, 2010: हैती में 7.0 तीव्रता के भूकंप ने राजधानी पोर्ट-ओ- प्रिंस को तबाह कर दिया और लगभग 3,16,000 लोग मारे गए। 80,000 इमारतें नष्ट हो गईं।

*चिली 27 फरवरी 2010 (तीव्रता 8.8)

27 फरवरी 2010 को बायो-बायो, चिली में भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी। इस भूकंप ने चिली की 80 प्रतिशत आबादी को प्रभावित किया था। इस भूकंप के झटके से सिर्फ चिली ही नहीं बल्कि आसपास के कई देश में भी महसूस किए गए।

*पाकिस्तान, 8 अक्टूबर 2005 (तीव्रता 7.6)

8 अक्टूबर, 2005: पाकिस्तान के उत्तर पूर्व में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 73,000 लोग मारे गए। इस भूकंप से जम्मू-कश्मीर में भी 1,244 लोग मारे गए।

*इंडोनेशिया, 11 अप्रैल 2012 (तीव्रता 8.6)

11 अप्रैल 2012 को सुमात्रा, इंडोनेशिया में भूकंप की तीव्रता 8.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से काफी नीचे होने की वजह से तबाही वैसी नहीं हुई जिसकी आशंका जताई जा रही थी।

*नेपाल 25 अप्रैल 2025 (तीव्रता 7.8)

25 अप्रैल, 2015: नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। लगभग 9,000 लोग मारे गए और 80 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Previous Post

अखिलेश यादव ने फिर दोहराई जातिगत जनगणना की मांग

Next Post

छंटनी के बाद फिर शुरू हुई स्टार्टअप में भर्तियां

Next Post
भारतीय स्टार्टअप्स कंपनियों ने अब तक 21,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

छंटनी के बाद फिर शुरू हुई स्टार्टअप में भर्तियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी
  • दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान
  • ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब
  • पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In