• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ के बेहद करीब पहुंचा भारत, रघुराम राजन बोले- यह डराने वाली बात

March 6, 2023
सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

May 6, 2026
सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

May 6, 2026
भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

May 6, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’

May 6, 2026
जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

May 6, 2026
अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

May 6, 2026
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

May 6, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर

May 6, 2026
उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

May 6, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

मुस्लिम राजनीति को लेकर ओवैसी की बड़ी अपील, सियासत गरमाई

May 6, 2026
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

May 6, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ के बेहद करीब पहुंचा भारत, रघुराम राजन बोले- यह डराने वाली बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2023
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रघुराम राजन पर आरोप- गोरों को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया था रेट कट, जांच की हुई थी मांग

File Photo

नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रविवार को कहा कि भारत ‘हिंदू वृद्धि दर’ के बेहद करीब पहुंच चुका है। उन्होंने निजी क्षेत्र के निवेश में कमी, उच्च ब्याज दरों और वैश्विक वृद्धि की सुस्त पड़ती रफ्तार का जिक्र करते हुए यह बयान दिया। राजन के मुताबिक, राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) ने पिछले महीने राष्ट्रीय आय के जो अनुमान जारी किए हैं, उनसे तिमाही वृद्धि में क्रमिक नरमी के संकेत मिलते हैं जो चिंता की बात है। मालूम हो कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 1950 से लेकर 1980 के दशक तक 4 प्रतिशत के निम्न स्तर पर रही थी जिसे ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ भी कहा जाता है। धीमी वृद्धि के लिए ‘हिंदू वृद्धि दर’ शब्दावली का इस्तेमाल 1978 में भारतीय अर्थशास्त्री राज कृष्ण ने किया था।

एनएसओ के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 4.4 फीसदी रह गई, जो दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 6.3 फीसदी और पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.2 फीसदी थी। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वृद्धि दर 5.2 फीसदी रही थी। राजन ने कहा, ‘आशावादी निश्चित ही पिछले GDP आंकड़ों में किए गए सुधार की बात करेंगे लेकिन मैं क्रमिक नरमी को लेकर चिंतित हूं। निजी क्षेत्र निवेश करने के लिए इच्छुक नहीं है। RBI ब्याज दरें बढ़ाता जा रहा है और वैश्विक वृद्धि के आने वाले समय में और धीमा पड़ने के आसार हैं। ऐसे में मुझे नहीं मालूम कि वृद्धि किस तरह रफ्तार पकड़ेगी।’

राजन बोले- 5% की वृद्धि भी हासिल हो जाए तो… 
पूर्व आरबीआई गवर्नर से आगामी वित्त वर्ष (2023-24) में भारत की वृद्धि दर के बारे में सवाल पूछा गया। इसके जवाब में राजन ने कहा, ‘5 फीसदी की वृद्धि भी हासिल हो जाए तो यह हमारी खुशनसीबी होगी। अक्टूबर-दिसंबर के जीडीपी आंकड़े बताते हैं कि साल की पहली छमाही में वृद्धि कमजोर पड़ेगी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी आशंकाएं बेवजह नहीं हैं। आरबीआई ने तो चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में और भी कम 4.2 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान जताया है।’

राजन क्यों बोले कि यह डराने वाली बात?
रघुराम राजन ने कहा कि इस समय, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की औसत वार्षिक वृद्धि 3 साल पहले की तुलना में 3.7 फीसदी है। यह पुरानी हिंदू वृद्धि दर के बहुत करीब है और यह डराने वाली बात है। हमें इससे बेहतर करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह माना कि सरकार ढांचागत निवेश के मोर्चे पर काम कर रही है, लेकिन विनिर्माण पर जोर दिए जाने का असर दिखना अभी बाकी है। उन्होंने सर्विस सेक्टर के प्रदर्शन को चमकीला पक्ष बताते हुए कहा कि इसमें सरकार की भूमिका कुछ खास नहीं है।

Previous Post

होलिका दहन से ठीक एक पहले अपनी ही राशि में उदित हो रहे हैं शनि देव, इन राशियों को होगा लाभ

Next Post

मोदी राज में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, लेकिन बनी हुई है ये समस्या

Next Post
दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी बोले, दुनिया में सबसे बड़ा है हमारा टीकाकरण कार्यक्रम

मोदी राज में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, लेकिन बनी हुई है ये समस्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल
  • सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज
  • भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी
  • राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’
  • जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In