अगर आपका भी शाम को मच्छरों की वजह से बालकनी में बैठकर चाय पीना मुश्किल हो गया है, तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये घरेलू नुस्खे। जी हां, गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का आंतक भी बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से डेंगू जैसी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
लहसुन-
लहसुन की मदद से भी आप आसपास मंडराने वाले मच्छरों से बड़ी आसानी से निजात पा सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको लहसुन की 2-3 कलियों को हल्का सा मसलकर 1 गिलास पानी में उबाल लेना है। इसके बाद पानी को ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें। शाम को लहसुन का ये पानी पूरे घर में स्प्रे करें।
सोयाबीन ऑयल-
सोयाबीन ऑयल की मदद से भी मच्छरों को बड़ी आसानी से भगाया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए 5 से 7 रूई के बॉल लेकर उसमें सोयाबीन का तेल लगाएं। इसके बाद इन रूई के बॉल को घर के हर उस कोने में रख दें, जहां आपको लगता है बहुत मच्छर आते हैं।
कपूर-
मच्छर भगाने के लिए आप सोने से पहले कमरे में करीब 15-20 मिनट के लिए कपूर जलाकर छोड़ दें। ऐसा करने मच्छर तुरंत भाग जाएंगे।
कॉफी स्प्रे-
मच्छरों को भगाने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर उसमें 1 चम्मच कॉफी मिला दें। घर पर किए गए कॉफी के इस स्प्रे से कुछ ही देर में आपको मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा।
पुदीना ऑयल-
बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि मच्छरों को पुदीने की खुशबू पसंद नहीं होती है। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए पुदीने के तेल को पूरे घर में स्प्रे कर दें। इसके अलावा आप पुदीने के कुछ पत्तों को भी घर के अलग-अलग कोनों में रखकर, इनसे निजात पा सकते हैं।
नीम का तेल-
मच्छर भगाने के लिए आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नीम का तेल शरीर पर लगाकर खुद को मच्छरों से सुरक्षित कर सकते हैं।