अस्थमा सांस से संबंधित बीमारी है। इसमें खांसी, सांस लेने मे परेशानी जैसे लक्षण शामिल हैं। अस्थमा के कारण ब्रोन्कियल नलियों में सूजन आ जाती है, जिससे सांस की तकलीफ, सीने में जकड़न या दर्द, घरघराहट और खांसी जैसे लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों को रोकने के लिए डायट का सही होना जरूरी है। यहां कुछ चीजें बता रहे हैं जिन्हे खाने से अस्थमा ट्रिगर हो सकता है और परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में इस तरह की चीजों से दूरी बनाना ही सही है। जानिए अस्थमा में क्या ना खाएं-
अस्थमा में ना खाएं ये चीजें
अस्थमा पेशेंट को मौजूद एलर्जी के टाइप से अलग-अलग लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में खाने की कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। क्योंकि ये चीजें अस्थमा को ट्रिगर कर सकती हैं। इन चीजों को खाने से फेफड़ों में सूजन या सांस की नली में संक्रमण हो सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
– लहसुन
– ठंडी चीजें जैसे दही या आइसक्रीम
– लैक्टोज आधारित प्रोडक्ट जैसे दूध और दूध से बनी चीजों
– मछली
– जंक फूड
– प्रोसेस्ड चीजों से बचें
क्या शराब का सेवन सही?
रिपोर्ट्स की मानें तो अस्थमा मरीजों को शराब के सेवन की मनाही है। ये सूजन के अलावा ब्लडप्रेशर के लेवल और मोटापे को बढ़ा सकती है। शरीर में जमा एक्सट्रा फैट के कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
क्या मीट खा सकते हैं?
रिसर्च के मुताबिक वेस्टर्न डायट में रिफाइंड अनाज, प्रोसेस्ड, लाल मीट, और डेजर्ट शामिल है, जिसमें प्रो-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है और यह अस्थमा के रोगी के लिए सही नहीं है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को इस तरह के खाने से भी बचना चाहिए। अस्थमा से पीड़ित लोगों को खाने की उन चीजों से बचना चाहिए जो संरक्षक है क्योंकि उनमें केमिकल होते हैं और ये हाई सोडियम होते हैं, जो एलर्जी का कारण बनते हैं। ऐसे में ये अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं।