• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कश्मीर में आतंकी का एनकाउंटर

कश्मीर में जी-20 के दौरान होटल में घुसकर हमले का था प्लान

May 21, 2023
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

April 24, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

ममता बनर्जी का समय समाप्त, भतीजा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा : अमित शाह

April 24, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर राहतभरी खबर, सरकार ने किया स्पष्ट

April 24, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

कश्मीर में जी-20 के दौरान होटल में घुसकर हमले का था प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2023
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कश्मीर में आतंकी का एनकाउंटर

File Photo

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सुरक्षा कारणों के चलते जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप सम्मेलन के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव किए। दरअसल, इनपुट मिला था कि आतंकी संगठनों ने गुलमर्ग में जी-20 के दौरान 26/11 जैसे हमले को दोहराने की साजिश रची है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर यह साजिश रची गई। पॉश होटल में काम करने वाले एक ओवर-ग्राउंड वर्कर (OGW) को हिरासत में लिया गया था, जिसके खुलासे के बाद ये बदलाव किए गए।

एहतियात के तौर पर जी-20 आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, कश्मीर पुलिस ने घाटी में जी-20 बैठक को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ ऐक्शन लिया है। इसे लेकर कुछ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के खिलाफ पब्लिक एडवाइजरी जारी की गई है। OGW ऐसे लोग हैं जो आतंकवादियों को रसद, नकदी, आश्रय जैसी दूसरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में मदद करते हैं। इस तरह ये जम्मू-कश्मीर में हिज्ब-उल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे उग्रवादी संगठनों के लिए काम करते हैं।

फारूक अहमद वानी ने किए कई खुलासे
सुरक्षा बलों ने बीते अप्रैल में फारूक अहमद वानी नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जी-20 से पहले लिए जा रहे ऐक्शन के तहत हुई। वानी बारामूला के हैगाम सोपोर का रहने वाला है जो कि एक मशहूर फाइव स्टार होटल में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। सूत्रों के मुताबिक, वह ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकी संगठनों से जुड़ा था। साथ ही वह सीमा पार आईएसआई के अधिकारियों के सीधे संपर्क में था। पूछताछ के दौरान वानी ने कई खुलासे किए।

होटल में घुसकर हमले का प्लान
फारूक अहमद वानी ने बताया कि आतंकियों का मकसद होटल में घुसकर विदेशियों समेत वहां मौजूद लोगों को निशाना बनाना था। ठीक उसी तरह जैसे आतंकवादियों ने मुंबई हमले के दौरान ताज होटल में गोलियां चलाईं और फिर लोगों को बंधक बना लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ओजीडब्ल्यू ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक साथ 2-3 जगहों पर हमला करने की तैयारी में थे। इन खुलासों के बाद पूरे कश्मीर में (खासकर श्रीनगर) सभी तरह की गतिविधियों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है।

संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तलाशी अभियान
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती पुंछ में एक संतरी ने शनिवार देर रात संदिग्ध गतिविधि देखी और गोली चलाई, जिसके बाद सेना ने रविवार को इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के केरी शिविर में देर रात करीब 3 बजे संतरी की ड्यूटी पर तैनात जवान ने संदिग्ध गतिविधि देने के बाद गोलीबारी की, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने कोई जवाबी कदम नहीं उठाया, लेकिन सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके और निकटवर्ती जंगल में एक बड़ा तलाश अभियान शुरू किया है कि वहां कोई आतंकवादी तो मौजूद नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान जारी है।

Previous Post

₹2000 के नोट पर आया नया अपडेट, बदलने के लिए जरूरी नहीं ये डॉक्युमेंट, एसबीआई का सर्कुलर

Next Post

दमनगंगा के तट पर बसे वापी में ज्ञानगंगा प्रवाहित करने पहुंचे युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
दमनगंगा के तट पर बसे वापी में ज्ञानगंगा प्रवाहित करने पहुंचे युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दमनगंगा के तट पर बसे वापी में ज्ञानगंगा प्रवाहित करने पहुंचे युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी
  • दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान
  • ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब
  • पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In