• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान ने तालिबान की मदद की लेकिन अब दोनों लड़ क्यों रहे हैं? समझिए

पाकिस्तान ने तालिबान की मदद की लेकिन अब दोनों लड़ क्यों रहे हैं? समझिए

April 27, 2022
एनकाउंटर

फतेहपुर एनकाउंटर: पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी नीतीश कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

May 19, 2025
योगी

विदेशी महिला तस्करों के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा अभियान

May 19, 2025
कांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार की दो टूक

कांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार की दो टूक

May 19, 2025
जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

जगह एक और दावेदार तीन, तगड़ी हो गई आईपीएल प्लेऑफ की लड़ाई; कौन मारेगा बाजी

May 19, 2025
भारतीय सेना

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेनाओं की एकीकृत शक्ति का निर्णायक प्रदर्शन

May 19, 2025
पाक से लेकर तुर्की तक, क्या खिचड़ी पका रहे ट्रंप? करीबी की यात्रा से उठे सवाल

पाक से लेकर तुर्की तक, क्या खिचड़ी पका रहे ट्रंप? करीबी की यात्रा से उठे सवाल

May 19, 2025
डोभाल

भारत-ईरान रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

May 19, 2025
बलूचिस्तान में बढ़ते उग्रवादी हमले: पाकिस्तान में बढ़ रही अस्थिरता

बलूचिस्तान फिर दहला, गुलिस्तान में बम धमाके से जनहानि

May 19, 2025
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हालत गंभीर बताई जा रही है

जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हालत गंभीर बताई जा रही है

May 19, 2025
खालिद

भारत में वांछित आतंकी खालिद की सिंध में गोली मारकर हत्या

May 19, 2025
अखिलेश यादव

अखिलेश को लीगल नोटिस, ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी पर विवाद

May 19, 2025
शशि थरूर

थरूर बोले: मेरा अपमान इतना आसान नहीं

May 19, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 19, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

पाकिस्तान ने तालिबान की मदद की लेकिन अब दोनों लड़ क्यों रहे हैं? समझिए

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान ने तालिबान की मदद की लेकिन अब दोनों लड़ क्यों रहे हैं? समझिए

File Photo

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने एक बार फिर काबुल पर कब्जा कर लिया था और अशरफ गनी की सरकार को उखाड़ फेंका था। दुनिया भर के देशों ने इसकी निंदा की लेकिन पाकिस्तान ने खुले तौर पर तालिबान की तारीफ की। पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने कहा था कि अफगान लोगों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया है। इमरान सरकार के एक मंत्री ने तो यहां तक कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिवस का गिफ्ट मिला है।

पाकिस्तान ने तालिबान की लगातार मदद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 9/11 हमले के बाद जब अमेरिका  अफगानिस्तान पहुंचा उस वक्त पाकिस्तान ने अमेरिका का समर्थन किया बावजूद इसके पाकिस्तान ने तालिबान का साथ दिया। भारत द्वारा गैर-तालिबानी धड़े के सहयोगी बनने के बाद पाकिस्तान और तालिबान और नजदीक आरे गए। अब तालिबान के हाथ में सत्ता है लेकिन तालिबान और पाकिस्तान के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं।

पाकिस्तान द्वारा हाल ही में कुनार और खोस्त प्रदेश में किए गए हवाई हमलों में 20 बच्चों सहित 50 लोग मारे गए थे। इसके बाद तालिबान ने पाकिस्तान को युद्ध की चेतावनी दे दी। इस घटना के पहले भी तालिबानी लड़ाके और पाकिस्तान के सैनिक बॉर्डर क्षेत्र में लड़ते रहे हैं और कई लोगों की मौत हुई है। तालिबान ने साफ कहा है कि हम पाकिस्तान के अगले आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ तो इस्लामाबाद ने सोचा कि तालिबान पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) को कंट्रोल करने की कोशिश करेगा लेकिन इसके उलट तालिबान TTP को सपोर्ट कर रहा है। यही कारण है कि TTP ने पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट मुताबिक जनवरी 2022 से अब तक TTP के 128 लड़ाके मारे गए हैं और 100 से अधिक पाक सैनिकों की मौत हुई है।

डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पकिस्तान के बीच विवाद है और तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह विवाद और गहराता गया है। पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर बाड़ लगाए जाने को लेकर तालिबान ने नाराजगी जताई लेकिन पाकिस्तान ने बाड़ लगाना जारी रखा जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई झड़प हो चुके हैं।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान विरोधी भावनाएं भी बढ़ती जा रही हैं क्योंकि कई लोग इस्लामाबाद द्वारा अफगानिस्तान को अस्थिर रखने के तौर पर देखते हैं। हाल के दिनों में कई बार कई जगह अफगानिस्तान में पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन हुए हैं।

अमेरिकी वापसी का प्रभाव

अरबों-अरब रुपये खर्च करने और हजारों सैनिकों की जान गंवाने के बाद अमेरिका ने काबुल छोड़ा था। पाकिस्तान में TTP इसे अपने हिसाब से देख रही है। अमेरिकी फौज के लौटने के बाद से TTP का हौसला बढ़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट बताती है कि 2022 के पहले तीन महीने में आतंकियों ने 52 बार हमले किए हैं जिसमें 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राजनीतिक अस्थिरता

इमरान खान के तालिबान से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। इमरान अमेरिका विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं तो नए पीएम शाहबाज शरीफ ने अमेरिका से संबंध सुधारने की बात कही है। इमरान सरकार ने TTP के साथ संघर्ष विराम समझौता भी किया था लेकिन यह सफल नहीं रहा। शाहबाज शरीफ ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। ऐसे में देखना होगा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध किस ओर जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In