• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

ओआइसी की बैठक में इमरान खान ने फिर अलापा वही राग

March 22, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ओआइसी की बैठक में इमरान खान ने फिर अलापा वही राग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2022
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्‍तान में सियासी बवाल, इमरान समर्थकों ने बोला सिंध हाउस पर धावा, विपक्ष भी लामबंद

File Photo

इस्लामाबाद:कश्मीर को लेकर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत के बार-बार समझाने और सच का सामना कराने के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को लेकर दुष्प्रचार में जुटा है। मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय इस्लामी सहयोग संगठन (ओआइसी) की बैठक में भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर का राग अलापा और कहा कि 57 सदस्यीय समूह में एकता नहीं होने से हम कश्मीर पर कुछ नहीं कर पाए।

इमरान खान ने यह मुद्दा ऐसे समय में उठाया है, जबकि प्रधानमंत्री के तौर पर खुद उनकी कुर्सी दांव पर लगी है। उनके खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर 25 मार्च को मतदान होना है और अभी जो हालात बन रहे हैं, उसमें उनका जाना लगभग तय है।

यहां संसद भवन में ओआइसी के विदेश मंत्रियों की 48वीं परिषद में उद्घाटन भाषण में खान ने कहा, ‘हम कश्मीर और फलस्तीन दोनों जगह के लोगों की मदद करने में नाकाम रहे। हम 1.5 अरब हैं, लेकिन विभाजित हैं और वे (भारत और इजरायल) यह जानते हैं। वे हमें गंभीरता से नहीं लेते।’

भारत कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से अपना दुष्प्रचार बंद करने को कई बार कह चुका है। भारत का साफ कहना है कि कश्मीर उसका अभिन्न अंग था, है और रहेगा। अनुच्छेद 370 को खत्म करने का मुद्दा भी पाकिस्तान द्वारा उठाए जाने पर भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साफ कहा था कि यह उसका आंतरिक मुद्दा है और किसी दूसरे देश को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है।

ओआइसी की बैठक में खान ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाया और कहा कि इस को लेकर कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि भारत पर कोई दबाव नहीं पड़ा। खान ने कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि मुस्लिम देश अपनी विदेश नीति बदल दें, लेकिन जब तक हम एक नहीं होंगे इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी बैठक में कश्मीर का राग अलापा था।

फलस्तीन और कश्मीर का राग अलापने वाले खान ने चीन द्वारा किए जा रहे उइगर मुस्लिमों के उत्पीड़न का जिक्र तक नहीं किया। बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी मौजूद थे।

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि वह पश्चिमी देशों में रहे हैं और उनकी सभ्यता के बारे में दूसरे से ज्यादा जानते हैं। अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले के बाद इस्लामोफोबिया की जो अवधारणा पूरी दुनिया में बनी है उसके लिए मुस्लिम देश ही जिम्मेदार है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। पश्चिमी देश जब इस्लाम की तुलना आतंकवाद से करते हैं तो वे उदार और कट्टर मुसलमान के बीच अंतर कैसे कर सकते हैं। इस अवधारण के चलते ही न्यूजीलैंड में एक व्यक्ति मस्जिद में घुस जाता है और जो सामने आता है उसे मार डालता है।

ओआइसी के 57 सदस्यीय देशों की तरफ से 46 विदेश मंत्री बैठक में शामिल हुए। अफगानिस्तान समेत 11 देशों ने अपने विदेश मंत्रियों की जगह अधिकारियों को बैठक में भेजा। पिछले साल दिसंबर में अफगानिस्तान पर इस्लामाबाद में आयोजित विशेष सत्र में शामिल होने के लिए तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी आए थे, लेकिन उनका स्वागत ढंग से नहीं हुआ था, शायद इसीलिए इस बार अफगानिस्तान ने उनकी जगह विदेश मंत्रालय के अधिकारी को भेजा है।

Previous Post

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में कमाए करीब 180 करोड़

Next Post

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति

Next Post
ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति

ईडी ने कुर्क की उद्धव ठाकरे के साले की संपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In