• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रूस-यूक्रेन युद्ध ने बिगाड़ा खाने का स्वाद! सरसों सहित अन्य खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा

कच्चे तेल के बाद खाद्य तेल पर सबसे अधिक खर्च करता है भारत

April 28, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

कच्चे तेल के बाद खाद्य तेल पर सबसे अधिक खर्च करता है भारत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
रूस-यूक्रेन युद्ध ने बिगाड़ा खाने का स्वाद! सरसों सहित अन्य खाद्य तेल की कीमतों में इजाफा

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:भारत दुनिया में खाद्य तेल का सबसे बड़ा आयातक है। इसका मतलब यह भी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और उसके घरों का बजट, वैश्विक खाद्य तेल बाजार में किसी भी हलचल के प्रति बेहद संवेदनशील है। वहीं दलहन के मामले में भी भारत आत्मनिर्भर नहीं है। इसके लिए कई देशों से आयात किया जाता है। हाल की वैश्विक हलचल के मद्देनजर खाद्य तेलों के दाम में काफी तेजी आई है। वहीं ताजा उपभोग खर्च सर्वे के मुताबिक भारतीय उपभोक्ता खाद्य तेल के मुकाबले दालों पर अधिक खर्च करते हैं। लेकिन हाल की वैश्विक हलचल भारतीय उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 22 अप्रैल को पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के इंडोनेशिया के फैसले से भारतीय उपभोक्ताओं झटका लगने की संभावना है।

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक है। हालांकि, उसने पूरी तरह से प्रतिबंध के इनकार किया है। तेल और दाल के खपत और दाम में वृद्धि के बीच गेहूं निर्यात करने का भारत का फैसला भी चुनौतियां बढ़ा सकता है। मात्रा के हिसाब से दाल और तेल के बाद अनाज की खपत सबसे अधिक है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पैदा हुई कमी को पूरा करने के लिए भारत इस साल एक से डेढ़ करोड़ टन गेहूं निर्यात करने की उम्मीद कर रहा है। गेहूं के मामले में भारत जिस कृषि कौशल का प्रदर्शन कर रहा है, वह देश के रिकॉर्ड के ठीक विपरीत है।

आंकड़ों के अनुसार सबसे निचले पायदान पर खड़े 10 फीसदी गरीब परिवारों में कुल खपत में अनाज की हिस्सेदारी 21.4 फीसदी है। जबकि शीर्ष 10 फीसदी अमीरों के मामले में अनाज की खपत 3.4 फीसदी है। इसी तरह दाल एवं उससे जुड़े उत्पाद में निचले स्तर के 10 फीसदी गरीब परिवारों में खपत 4.9 फीसदी है। जबकि अमीरों के मामले में यह 1.1 फीसदी है। इसी तरह खाद्य तेल के मामले में निचले पायदान के 10 फीसदी गरीब परिवारों में खपत 5.8 फीसदी है। वहीं अमीरों के मामले में यह 1.3 फीसदी है। सब्जियों के मामले में भी कुछ ऐसा ही हाल है।

पेट्रोल-डीजल के मूल उत्पाद कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) पर सबसे अधिक विदेशी मुद्रा खर्च होता है। इसके बाद खाद्य तेल के आयात पर सबसे अधिक खर्च होता है। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल करीब 1.5 लाख से दो लाख करोड़ रुपये का खाद्य तेल आयात होता है। इसमें सबसे ज्यादा 43 फीसदी आयात कच्चे पॉम ऑयल का होता है। इसके बाद पॉम ऑयल और उससे जुड़े उत्पाद (पॉमोलिन) का योगदान 21 फीसदी है। उसके बाद सोयाबीन तेल का आयात 20 फीसदी और सूरजमुखी तेल का योगदान 16 फीसदी है।

ताजा उपभोग खर्च सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य तेलों की महंगाई गरीबों पर सबसे अधिक पड़ रही है। वर्ष 2011-12 के आंकड़ों के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार निचले स्तर पर सबसे गरीब 10 फीसदी आबादी के कुल खर्च में खाद्य तेलों का उपभोग बढ़ा है। ऐसे में इसके महंगा होने पर उन परिवारों के बजट पर सबसे अधिक बोझ बढ़ा है। इस अवधि में अमीर लोगों के कुल घरेलू बजट में खाद्य तेलों की हिस्सेदारी घटी है।

Previous Post

क्रिप्टो पर निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा: वित्त मंत्री

Next Post

डोटासरा का आरएसएस पर हमला, कहा- दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा संघ

Next Post
डोटासरा का आरएसएस पर हमला, कहा- दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा संघ

डोटासरा का आरएसएस पर हमला, कहा- दीमक की तरह समाज को खोखला कर रहा संघ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In