• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कन्हैया ने ही किया था कंस मामा का वध, शिवराज पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

कन्हैया ने ही किया था कंस मामा का वध, शिवराज पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

July 31, 2023
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

कन्हैया ने ही किया था कंस मामा का वध, शिवराज पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 31, 2023
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कन्हैया ने ही किया था कंस मामा का वध, शिवराज पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

भोपाल:मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। सूबे में विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जमकर घेराव कर रही है। कांग्रेस के यूथ विंग NSUI के प्रभारी और फेमस नेता कन्हैया कुमार ने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए कन्हैया ने ‘कंस वध’ का भी जिक्र कर दिया। मामा टाइटल से फेमस CM शिवराज का बिना नाम लिए हुए उन्होंने कहा,” कन्हैया ने ही मामा कंस का वध किया था।”

कन्हैया कुमार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और CM शिवराज पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का बीटा विदेश में पढ़ेगा तो कॉलेज और हॉस्टल क्यों ही बनेगा। कन्हैया ने तंज कसा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, कॉलेज हॉस्टल, आदिवासी इलाकों में कॉलेज CM शिवराज क्यों ही बनाएँगे जब उनके लड़के को विदेश में ही पढ़ना है।

चुनाव से पहले याद आयी लाडली बहना: कन्हैया

भाजपा सरकार जिस योजना के दम पर दंभ भरती नजर आ रही है उसी लाडली बहना योजना पर कन्हैया कुमार ने जमकर घेराव किया। कन्हैया ने कहा,” सूबे में 20 साल से भाजपा शासन कर रही है लेकिन चुनाव से 20 महीने पहले ही उन्हें बहना याद आती है। 2 हजार रुपया अपने पास रखिए, ये बताइए साढ़े 4 सौ का सिलेंडर 14 सौ का क्यों मिल रहा है। ठगते हैं हमको, आपका खेल हम समझ रहे हैं कि आप हमारी आंख में धूल झोंक रहे हैं।”

जल-जंगल जमीन की बात करने पर ‘अर्बन नक्सल’

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि जब हम जल जंगल जमीन की बात करते हैं तो ये हमें अर्बन नक्सल कहते हैं। गृहमंत्री पर भी तंज कसते हुए कन्हैया ने कहा,”हाय रे गृहमंत्री बड़ी दया आती है।” उन्होंने कहा कि हम अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, लोकतंत्र है सबका अधिकार एक बराबर है। जैसे CM के बेटे का वोट एक होता है वैसे ही सबका वोट एक होता है।

MP का कंट्रोल पैनल दिल्ली

कन्हैया कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आजकल MP का पूरा कंट्रोल दिल्ली से चलता है। सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अक्सर फिल्मों को लेकर बयानबाजी पर भी तंज कसते हुए कहा,”गृहमंत्री को फिल्मों में बड़ा इंटरेस्ट है, अक्सर दीपिका पादुकोण को देखते रहते हैं। राज्य पर भी ध्यान दे दो, गृहमंत्री हो आप। MP में महिलाओं और  आदिवासियों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार है लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं है।”

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा और शिवराज सरकार का जमकर घेराव कर रही है। बीते दिनों मैहर में हुई घटनाएं, आदिवासियों के साथ अत्याचार समेत महंगाई के मुद्दे BJP के लिए इस चुनाव में चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रदेश में चल रही योजनाओं के आधार पर BJP सियासी रण को जीतने की कवायद में जुटी हुई है लेकिन विपक्ष इन योजनाओं को महंगाई, बेरोजगारी और क्राइम से जोड़कर चुनौती पेश कर रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ भी शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

Previous Post

‘नीतीश कुमार जैसा पीएम उम्मीदवार नहीं…’ सीएम से मुलाकात के बाद फिर बोले जेडीयू के नेता

Next Post

अलवर में 2 सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप, दोनों के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Next Post
पति की जबरदस्ती भी है बलात्कार, मैरिटल रेप पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अलवर में 2 सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप, दोनों के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा
  • ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत
  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In