• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
9 मई तक युद्ध समाप्त करना चाहता है रूस… यूक्रेन की सेना का बड़ा दावा

पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेना के हमले जारी

May 3, 2022
शेयर गिरावट पर राहुल का मोदी पर वार

विपक्ष ने मांगा संसद में विशेष सत्र: गंभीर मुद्दों पर चर्चा

June 3, 2025
राहुल गांधी

राहुल का वार: ट्रंप बोले नरेंद्र, सरेंडर!

June 3, 2025
मदरसे में कैसे हुई पांच साल के मासूम की हत्या

पत्नी की धमकियों से तंग युवक ने की आत्महत्या

June 3, 2025
भगवंत मान

सिंदूर पर सियासत: सीएम मान के बयान से मचा बवाल

June 3, 2025
झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

सीडीएस अनिल चौहान: परिणाम महत्त्वपूर्ण है, हानि नहीं”

June 3, 2025
शर्मिष्ठा पनोली को कोर्ट ने फटकार, जेल में सुविधाओं व सुरक्षा पर सवाल

शर्मिष्ठा पनोली को कोर्ट ने फटकार, जेल में सुविधाओं व सुरक्षा पर सवाल

June 3, 2025
स्वर्ण के समान दुर्लभ है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

स्वर्ण के समान दुर्लभ है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

June 3, 2025
बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम बनाते वक्त भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत

मेरठ में सिलसिलेवार धमाके, घर की छत उड़ी, एक घायल

June 3, 2025
कमल हासन

कमल हासन को कर्नाटक उच्च न्यायालय की फटकार

June 3, 2025
पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

June 3, 2025
कोविड

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 5 मौतें

June 3, 2025
शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

June 3, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेना के हमले जारी

ट्रंप बोले- बाइडन ने अमेरिका को किया शर्मशार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 3, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
9 मई तक युद्ध समाप्त करना चाहता है रूस… यूक्रेन की सेना का बड़ा दावा

File Photo

कीव:यूक्रेन में सोमवार को मारीपोल शहर से नागरिकों की निकासी तो हुई लेकिन नजदीक स्थित अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री पर गोलाबारी शुरू हो गई। फैक्ट्री से रविवार को करीब एक सौ महिलाएं और बच्चे निकले थे, जो यूक्रेन के कब्जे वाले जपोरीजिया शहर पहुंच गए हैं। इस बीच रूसी सेना के पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में हमले जारी हैं। लुहांस्क में रूसी गोलाबारी में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है।

बेलगोरोद इलाके में तेज धमाके

रूस के सीमावर्ती बेलगोरोद इलाके में सोमवार सुबह दो तेज धमाके सुने गए लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इन धमाकों के लिए यूक्रेन की सेना को जिम्मेदार माना जा रहा है जो पिछले कई दिनों से रूस के सीमावर्ती इलाकों में छिटपुट हमले कर रही है।

रूस के कब्जे में गए चार बंदरगाहों पर यूक्रेन ने काम बंद किया

रूसी सेना के कब्जे में चले गए चार बंदरगाह यूक्रेन ने सोमवार को औपचारिक रूप से बंद करने का एलान किया। मान लिया कि उन पर रूस का कब्जा हो गया है और अब वापस हाथ आने पर ही उनमें कामकाज होगा। अजोव सागर के किनारे स्थित मारीपोल, बार्डियांस्क और स्काडोव्स्क बंदरगाह बंद किए गए हैं। जबकि काला सागर के किनारे स्थित खेरसान बंदरगाह बंद किया गया है। दो महीने से ज्यादा के युद्ध में ये चारों बंदरगाह रूसी सेना के कब्जे में चले गए हैं।

कई देशों में खाद्यान्न की हो सकती है मुश्किल

यूक्रेन सरकार के बयान में कहा गया है कि अब इन बंदरगाहों से माल ढुलाई और यात्रा के लिए किसी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि काला सागर से लाखों टन खाद्यान्न रूसी सेना ने कब्जे में ले लिया है। इसकी वजह से यूरोप, एशिया और अफ्रीका के कई देशों में खाद्यान्न की मुश्किल पैदा हो सकती है।

विजय दिवस के मौके पर नहीं रुकेगी रूसी सेना की कार्रवाई

नौ मई को मनाए जाने वाले विजय दिवस के मौके का यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उस दिन भी रूसी सेना की कार्रवाई जारी रहेगी। यह बात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इटली के मीडिया से बातचीत में कही है। उन्होंने कहा, रूस की सेना किसी भी खास दिन अपनी कार्रवाई नहीं रोकेगी, विजय दिवस पर भी नहीं।

लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले नहीं रुकेगी कार्रवाई

समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर हुई रूस की जीत के उपलक्ष्य में हर साल नौ मई को मास्को में बड़े पैमाने पर विजय दिवस मनाया जाता है और इसमें रूसी सैन्य दस्तों की हथियारों के साथ भव्य परेड होती है। लावरोव ने संकेत दिया कि रूसी सेना की कार्रवाई लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले नहीं रुकने वाली।

बाइडन ने यूक्रेन मसले को उलझाया : ट्रंप

यूक्रेन मसले पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूरी तरह से असफल साबित हुए और उन्होंने इस मसले को उलझाकर तनाव बढ़ाया है। यूक्रेन मसला अब बहुत ही खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है और यह विश्वयुद्ध में तब्दील हो सकता है। यह बात अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक जनसभा में कही। ट्रंप ने कहा, बाइडन ने 16 महीने में अमेरिका की हैसियत को बर्बाद करके रख दिया। वह अमेरिकी इतिहास के पांच सबसे विफल राष्ट्रपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

बाइडन ने अमेरिका को लज्जित किया

ट्रंप ने कहा, बाइडन ने दुनिया के नेताओं के बीच अमेरिका को लज्जित किया है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने भी। पुतिन कभी भी दुनिया के देशों पर परमाणु हमला कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि उनकी नजर में अमेरिकी नेतृत्व को लेकर सम्मान और लिहाज नहीं बचा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In