नई दिल्ली:दिल्ली में आधी रात के बाद भी चहल-पहल देखने को मिलेगी। आबकारी विभाग रेस्टोरेंट और क्लब देर रात तक खोलने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है, जिन्हें जल्द ही कानूनी रूप दिया जाना है।
विभाग स्थानीय प्रशासन-पुलिस विभाग व अन्य एजेंसियों के साथ भी मंथन कर रहा है, जिससे उनसे जुड़ी सलाह को शामिल किया जा सके। संभावना है कि इस महीने के अंत तक सुबह तीन बजे तक होटल, रेस्टोरेंट क्लब खोलने से जुड़े दिशा-निर्देशों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
बता दें कि दिल्ली सरकार बीते वर्ष नई आबकारी नीति लेकर आई थी, जिसमें राजधानी में नाइट लाइफ को सुविधाजनक बनाने और कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने के लिए रेस्टोरेंट व क्लब को देर रात तक खोलने की अनुमति दी गई थी।
अब आबकारी विभाग एजेंसियों के साथ मंथन कर रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि किस-किस श्रेणी में आने वाले रेस्टोरेंट और क्लब को रात तीन बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। अगर खोलने की अनुमति प्रदान की जाती है तो उससे किस तरह की व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी।
डीएसईयू में बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर बनेगा
दिल्ली स्किल्स एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी बिजनेस ब्लास्टर्स के अंतर्गत अपने यहां बिजनेस ब्लास्टर्स इंक्यूबेशन सेंटर (उद्भवन केंद्र) की शुरुआत करने जा रही है। इसी के तहत सर्वोदय कन्या विद्यालय विकासपुरी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएसएसएसबी में पीजीटी कॉमर्स का परिणाम जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने पीजीटी कॉमर्स (महिला) वर्ग और लाइब्रेरी सहायक भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। पीजीटी कॉमर्स के तहत आरक्षण के क्रम में कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं नौ अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
ई-ऑटो का फिटनेस 15 जून तक करा सकेंगे
निर्धारित समय पर ई-ऑटो एवं ई-कार्ट (इलेक्ट्रिक व्यावसायिक वाहन) की फिटनेस न कराने वाले लोगों को परिवहन विभाग ने राहत दी है। ऐसे सभी वाहनों की फिटनेस कराने के लिए 15 जून तक समय सीमा निर्धारित की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
