नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज टीम ने नीरज बवाना और नवीन भांजा गिरोह के दो शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी 31 वर्षीय सुबेग सिंह उर्फ शिब्बू और 33 वर्षीय गौरव उर्फ सौरभ से दो पिस्टल व नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास, हमला, रंगदारी, धमकी व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
स्पेशल सेल (दक्षिणी रेंज/ टेरर) के डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि गैंगस्टर सुबेग व गौरव के खिलाफ स्पेशल सेल में केस दर्ज कि या गया था। टीम उनकी तलाश कर रही थी। इस दौरान पता चला कि सुबेग अपने एक साथी के मिलने के लिए मालवीय नगर में आने वाला है। टीम तुरंत वहां मौके पर पहुंची और सुबेग को दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल व कारतूस मिले। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसका साथी गौरव शाम को अरुण जेटली पार्क के पास आने वाला है। पुलिस टीम पार्क के पास पहुंची और गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि दोनों नीरज बवाना व नवीन भांजा गिरोह के सक्रिय सदस्य और शॉर्प शूटर है।
इसी साल फरवरी में लाजपत नगर में अपने विरोधी गिरोह पर गोलियां चलाई थी। दोनों अपने गिरोह के सरगना के निर्देश पर दक्षिण दिल्ली में अवैध रूप से सट्टा चला रहे थे और रुपये जमा कर रहे थे। इलाके में लगातार अपने गिरोह का वर्चस्व बना रहे थे। दोनों को कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर रखा था। साल 2018 में सुबेग ने लाजपत नगर में एक रेस्टोरेंट मालिक पर रंगदारी नहीं देने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। आरोपी सुबेग जंगपुरा का रहने वाला है। जबकि गौरव लाजपत नगर में रहता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
