• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान: विधानसभा में एससी-एसटी को गारंटी देने वाला विधेयक पास

राजस्थान: विधानसभा में एससी-एसटी को गारंटी देने वाला विधेयक पास

March 24, 2022
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मोदी सरकार की मौन नीति पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी ने नैतिक रुख अपनाने की मांग की

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

राजस्थान: विधानसभा में एससी-एसटी को गारंटी देने वाला विधेयक पास

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान: विधानसभा में एससी-एसटी को गारंटी देने वाला विधेयक पास

File Photo

जयपुर:राजस्थान की गहलोत सरकार ने राजस्थान एससी-एसटी विकास निधि विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया है।  इस बिल में एससी-एसटी के विकास के लिए अलग से फंड का प्रावधान करने के साथ ही गारंटेड रूप से लागू करे का प्रावधान किया गया है। अब एससी-एसटी की आबादी तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना कानूनी रूप से जरूरी हो जाएगा। हालांकि, भाजपों विधायकों का कहना है कि योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाने पर अफसरों को दंड देने का प्रावधान नहीं किया गया है। भाजपा ने इस बिल को लंगड़ा लूला बताया है।

संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में पेश किया बिल

संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विधेयक को चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा के बाद विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों पर प्रकाश डालते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार राज्य अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शिक्षा और अर्थ संबंधी हितों की विशेष सावधानी से अभिवृद्धि करेगा तथा सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से उनकी संरक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि पांचवीं पंचवर्षीय योजना में अनुसूचित जनजातियों (अजजा) के लिए जनजाति उप-योजना और छठी पंचवर्षीय योजना में अनुसूचित जातियों (अजा) के लिए अनुसूचित जाति उप-योजना बनाई गई है, ताकि इन वर्गों को योजनाओं के फायदों और परिव्ययों का यथोचित अंश दिया जा सके। इसी के अनुसार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या के अनुपात में राज्य के बजट में उपबंध रखे जाते हैं।

मंत्री धारीवाल बोले- सरकार करेगी बजट आवंटित

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति और जनजाति की जनसंख्या के अनुपात से अधिक बजट आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 17.83 प्रतिशत के मुकाबले 17.87 फीसदी बजट आवंटित किया गया है, जो जनसंख्या से 0.04 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13.48 प्रतिशत की तुलना में 14.82 फीसदी बजट आवंटित किया गया है, जो 0.34 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि गत सरकार टीएसपी क्षेत्र का 72.85 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति का 76.63 प्रतिशत बजट ही खर्च कर सकी थी, जबकि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2020-21 में टीएसपी क्षेत्र का 90.70 फीसदी एवं अनुसूचित जाति-जनजाति का 89.74 प्रतिशत बजट व्यय किया है।

प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न परिषदें गठित 

धारीवाल ने कहा कि इस अधिनियम से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की आबादी वाले क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के साथ उनका आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास हो सकेगा। साथ ही सामाजिक अन्याय एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर समानता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विकास निधि (अजाविनि) और अनुसूचित जनजाति विकास निधि (अजजाविनि) के परिव्ययों के रूप में एक कतिपय रकम निश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का प्राथमिक उद्देश्य विकास सूचकों पर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के समुदायों में अभावों को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नीतिगत मामलों पर सलाह देने और क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न परिषदें गठित होगी। साथ ही इसकी वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी।

Previous Post

बच्चों को मजाक में भी नहीं कहनी चाहिए ये बातें, दिमाग पर पड़ता है बुरा असर

Next Post

सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

Next Post
सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

सुपरटेक ट्विन टावर गिराने के लिए रोजाना पलवल से आएगा बारूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
  • ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In