• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट से उद्धव सरकार को झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ जांच सीबीआई को सौंपा

सुप्रीम कोर्ट से उद्धव सरकार को झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ जांच सीबीआई को सौंपा

March 24, 2022
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की आयु में थमा भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम युग

April 12, 2026
साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, प्रधानमंत्री कार्यालय के नए युग की शुरुआत

नाराज विपक्ष को मनाने की कोशिश तेज, पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी

April 12, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

हॉटलाइन से चली कूटनीति, ट्रंप की निगरानी में 21 घंटे तक चला संवाद, 12 बार संपर्क

April 12, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम तैयार, चार मैचों की सीरीज़ 13 अप्रैल से

April 12, 2026
नेतन्याहू का बड़ा संदेश: ईरान का नक्शा दिखाकर दी चेतावनी, बढ़ा तनाव

नेतन्याहू का बड़ा संदेश: ईरान का नक्शा दिखाकर दी चेतावनी, बढ़ा तनाव

April 12, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

चुनावी अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट की स्पष्टता: ये मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार हैं

April 12, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

अमेरिका-ईरान टकराव गहराया, ‘अनुचित मांगों’ पर टूटी वार्ता

April 12, 2026
जेडी वेंस

अमेरिका की आखिरी चेतावनी: ‘फाइनल ऑफर’ के साथ लौटा, ईरान नहीं माना

April 12, 2026
14 घंटे की कूटनीति नाकाम, समझौते से दूर ईरान और अमेरिका

14 घंटे की कूटनीति नाकाम, समझौते से दूर ईरान और अमेरिका

April 12, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव, मुस्लिम युवक की हत्या के बाद हिंदू समुदाय पर हमले

April 12, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन-ईरान समीकरण पर अमेरिकी सियासत गरम: ट्रंप की सख्त चेतावनी

April 12, 2026
सतना में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

सतना में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

April 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

सुप्रीम कोर्ट से उद्धव सरकार को झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ जांच सीबीआई को सौंपा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट से उद्धव सरकार को झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ जांच सीबीआई को सौंपा

File Photo

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट की ओर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ मिसकंडक्ट और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को स्थानांतरित कर दी है। इसी के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को भी खारिज कर दिया।

जस्टिस एस के कौल और जस्टिस एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि इस मामले की जांच किसे करनी चाहिए, इस पर सत्ता के शीर्ष स्तर के बीच एक बहुत ही अस्पष्ट स्थिति जारी है। पीठ ने कहा, ‘न्याय के सिद्धांत को आगे बढ़ाने के मद्देनजर जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि अपीलकर्ता (सिंह) व्हिसल-ब्लोअर हैं या इस मामले में शामिल कोई भी व्यक्ति दूध से धुला है।’

पीठ ने सिंह का निलंबन रद्द करने से भी इनकार कर दिया और कहा कि भविष्य की सभी प्राथमिकी भी सीबीआई को स्थानांतरित की जाएंगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्य पुलिस में लोगों का विश्वास फिर से बहाल करने के लिए गहन जांच की जरूरत है। पीठ ने कहा, ‘हम इस दलील को स्वीकार करने में असमर्थ हैं कि याचिकाकर्ता के खिलाफ शिकायत करने वालों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमारा विचार है कि राज्य को ही सीबीआई को जांच करने की अनुमति देनी चाहिए थी।’

सच्चाई क्या है इसकी जरूरी जांच होनी चाहिए
पीठ ने कहा, ‘प्रथमदृष्टया हमारा विचार है कि कुछ मामलों में सीबीआई द्वारा जांच की आवश्यकता है। सच्चाई क्या है, किसकी गलती है, इस तरह का परिदृश्य कैसे बना, इसकी जरूर जांच होनी चाहिए। सीबीआई को इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह आरोपों के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं कर रही है क्योंकि वह नहीं चाहती कि जांच किसी भी तरह से प्रभावित हो।

हाई कोर्ट ने इसे सेवा विवाद के रूप में माना है
पीठ ने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि जांच इस अदालत की टिप्पणी से प्रभावित हो। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे एक सेवा विवाद के रूप में माना है, जो यह नहीं है और इस प्रकार हम उच्च न्यायालय का फैसला खारिज करते हैं। हम अपील की अनुमति देते हैं और निर्देश देते हैं कि पांच प्राथमिकियों की जांच सभी रिकॉर्ड के साथ सीबीआई को स्थानांतरित की जाए।’ पीठ ने कहा, ‘इस तरह के स्थानांतरण को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाना है और सभी अधिकारी सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीबीआई को पूरा सहयोग देंगे।’

क्या है पूरा मामला?
परमबीर सिंह जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और कदाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं, और उन्हें एंटीलिया बम मामले को कथित रूप से सही तरीके से संभाल नहीं पाने के लिए मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिंह को 22 नवंबर को एक बड़ी राहत दी थी, जब उसने महाराष्ट्र पुलिस को उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था।

Previous Post

मालेगांव ब्लास्ट केस: 19वां गवाह बयान से पलटा, आरोपियों को पहचानने से इनकार

Next Post

हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

Next Post
हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की आयु में थमा भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम युग
  • नाराज विपक्ष को मनाने की कोशिश तेज, पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी
  • हॉटलाइन से चली कूटनीति, ट्रंप की निगरानी में 21 घंटे तक चला संवाद, 12 बार संपर्क
  • अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम तैयार, चार मैचों की सीरीज़ 13 अप्रैल से
  • नेतन्याहू का बड़ा संदेश: ईरान का नक्शा दिखाकर दी चेतावनी, बढ़ा तनाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In