• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बुरे फंसे एल्विश, अबतक ड्रग्स मामले में आए किन-किन सेलिब्रिटी के नाम

बुरे फंसे एल्विश, अबतक ड्रग्स मामले में आए किन-किन सेलिब्रिटी के नाम

November 4, 2023
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

बुरे फंसे एल्विश, अबतक ड्रग्स मामले में आए किन-किन सेलिब्रिटी के नाम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 4, 2023
in मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
A A
1
बुरे फंसे एल्विश, अबतक ड्रग्स मामले में आए किन-किन सेलिब्रिटी के नाम

नोएडा। बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव और नोएडा में सांप के जहर वाली रेव पार्टी की पोल एक वायरल ऑडियो से खुली। सांसद मेनका गांधी के पशु अधिकार संगठन पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य गौरव गुप्ता ने स्टिंग के दौरान एल्विश के करीबी राहुल से फोन पर बातचीत की। इसमें राहुल ने कबूल किया कि वह नोएडा, गाजियाबाद सहित कई शहरों में ऐसी पार्टियों में कई बार शामिल हो चुका है।

नोएडा में ड्रग्स, अफीम और कोकिन तस्करों के पास से अक्सर बरामद की जाती है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल फार्म हाउसों में आयोजित होने वाली पार्टियों में होता है। कुछ समय पहले ही एक युवती और उसके दो साथियों को फेज तीन थाना पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ दबोचा था। युवती पूजा गुप्ता ने स्वीकार किया था वह ड्रग्स की सप्लाई फार्म हाउसों में आयोजित होने वाली पार्टियों में करती है। ग्रेनो से भी कई नाइजीरियन को ड्रग्स के साथ दबोचा जा चुका है। जिले में पहली बार रेव पार्टियों में सांप और इसके जहर का इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ।

कभी रेव पार्टी तो कभी ड्रग्स मामले में पकड़े गए सेलिब्रिटी

1. आर्यन खान मुंबई में एक क्रूज शिप पर एनसीबी ने छापा मारा। ड्रग्स बरामद होने पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 7-8 लोगों को हिरासत में लिया गया। 3 अक्तूबर, 2021 को आर्यन को गिरफ्तार किया गया।
2. रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अभिनेत्री रिया का नाम सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। जांच के बाद ड्रग का मामला सामने आने के बाद एनसीबी ने 8 सितंबर, 2020 को रिया को गिरफ्तार किया।
3. भारती सिंह एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापामारी की। इस दौरान घर से 86.50 ग्राम प्रतिबंधित दवा (मारिजुआना) मिला। 21 नवंबर, 2020 को एनसीबी ने भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया।
4. सिद्धांत कपूर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में 13 जून, 2022 को गिरफ्तार किया था।
5. दीपिका पादुकोण सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 27 सितंबर, 2020 को पूछताछ के लिए बुलाया। उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई।

दर्ज मुकदमे में इतनी है सजा

वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा आजाद के अनुसार आरोपियों को आईपीसी के तहत 6 महीने की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकता है। वहीं, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत तीन साल तक की सजा और 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। अगर आरोपी दूसरी बार ऐसा अपराध करते पकड़ा गया तो उसे सात साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

कौन हैं एल्विश यादव

यूट्यूब पर एल्विश यादव के 14.2 मिलियन और एल्विश यादव ब्लॉग्स के लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी-2 का विजेता बनने के बाद गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए थे। जी-20 सम्मेलन के लिए लगाए गए पौधे कुछ लोग एक कार में ले गए। आरोप लगा कि यह कार एल्विश यादव की है। हालांकि, जांच में यह बात गलत निकली। एल्विश से एक करोड़ की रंगदारी मागी गई थी। धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार हो चुका है।

Previous Post

INDIA गठबंधन में भर नहीं पाएंगी दरार, ममता सरकार पर खूब बरसे येचुरी

Next Post

दिल्ली को प्रदूषण से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई तारीख

Next Post
दिल्ली को प्रदूषण से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई तारीख

दिल्ली को प्रदूषण से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई तारीख

Comments 1

  1. Pingback: मूसेवाला की तरह मार देंगे मुझे; एल्विश यादव की शिकायत करने वाले को डर | ON THE DOT

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In