नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकेट पंडित उनकी यह सफलता देख तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान अफगानी खिलाड़ियों की जीत का जश्न डांस करते हुए मना रहे हैं। अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद पठान ने राशिद खान के साथ मैदान पर ही ठुमके लगाए थे, जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस को खूब मिर्ची लगी थी। वहीं अब उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत पर भी डांस किया है। इरफान पठान ने अपने डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।
बता दें, अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023 में अपने 7 में से 4 मुकाबले जीतकर पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों से आगे पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस इन टीमों से काफी अधिक हैं।
इरफान पठान ने अफगानिस्तान की नीदरलैंड्स पर 7 विकेट से जीत के बाद अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘इस वर्ल्ड कप में अफगान टीम के प्रदर्शन ने बातचीत को उनकी गेंदबाजी से उनकी शानदार बल्लेबाजी पर शिफ्ट कर दिया है। उनके लगातार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई।’
View this post on Instagram













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
