• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीपीएससी पेपर लीक में आईएएस अफसर से पूछताछ, कई सवालों पर अटके

बीपीएससी पेपर लीक में आईएएस अफसर से पूछताछ, कई सवालों पर अटके

May 14, 2022
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बीपीएससी पेपर लीक में आईएएस अफसर से पूछताछ, कई सवालों पर अटके

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीपीएससी पेपर लीक में आईएएस अफसर से पूछताछ, कई सवालों पर अटके
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

पटना:बीपीएससी पेपर लीक मामले में शुक्रवार को एक आईएएस अधिकारी से पूछताछ हुई। एडीजी ईओयू नयैर हसनैन खां की मौजूदगी में एसआईटी द्वारा की गई पूछताछ के दौरान वायरल प्रश्न-पत्र को लेकर कई सवाल दागे गए। कुछ का तो उन्होंने जवाब बड़े आराम से दे दिया पर पर कई सवालों में अटक गए।

प्रश्नपत्र भेजने वाले को पहचानते तो हैं पर जानते नहीं
सूत्रों के मुताबिक बिहार में प्रतिनियुक्ति पर आए एक आईएएस अधिकारी, जिन्हें बीपीएससी का वायरल प्रश्न-पत्र मोबाइल पर आया था, उनसे एसआईटी ने कई सवाल पूछे। उस शख्स के बारे में भी पूछा गया जिसने उन्हें प्रश्न-पत्र भेजा था। उन्होंने जवाब में कहा कि उस शख्स को वह पहचानते हैं, पर उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। वह क्या काम करता है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

डेढ़ घटे की तहकीकात के दौरान कई अन्य सवालों से उनका सामना हुआ। इस दौरान कई फोटो भी दिखाए गए, जिसमें आईएएस अधिकारी उस शख्स के साथ मौजूद हैं। इससे पहले छात्र नेता दिलीप से भी एसआईटी ने पूछताछ की थी। जिस शख्स ने दिलीप को प्रश्न-पत्र भेजा उसी ने आईएएस अफसर के मोबाइल पर भी इसे भेजा था।

पेपर लीक के पीछे बड़ा नेटवर्क
बीपीएससी पीटी के पेपर लीक मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ इसके पीछे बड़े नेटवर्क का हाथ होने की बात सामने आ रही है। अबतक की तहकीकात में कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिसपर पेपर लीक में शामिल होने का अंदेशा है। इसमें कुछ से पूछताछ की जा रही है। वहीं कइयों की तलाश में एसआईटी की छापेमारी जारी है।

बताया जाता है कि इन संदिग्धों के हाथ आने पर पेपर लीक को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है। साथ ही इसके किंगपिन तक पहुंचना आसान होगा। संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए पटना के अलावा अन्य जिलों में भी एसआईटी की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी पटना के कुछ इलाकों में दबिश डाली गई। हालांकि संदिग्ध हाथ नहीं लगे। इस बीच संदेह के घेरे में आए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की तहकीकात जारी है।

 

Previous Post

झारखंड पंचायत चुनावः राज्य की 1127 पंचायतों में वोटिंग आज

Next Post

सीतामढ़ी: लखनदेई नदी की पुरानी धार हुई पुनर्जीवित, सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

Next Post
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

सीतामढ़ी: लखनदेई नदी की पुरानी धार हुई पुनर्जीवित, सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  • दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव
  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In