• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

सीतामढ़ी: लखनदेई नदी की पुरानी धार हुई पुनर्जीवित, सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

May 14, 2022
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

सीतामढ़ी: लखनदेई नदी की पुरानी धार हुई पुनर्जीवित, सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

पटना:बिहार में सिंचित क्षेत्र को विकसित करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा मृत नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसके तहत सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित किया गया है। लखनदेई नदी की पुरानी धार में सिल्टेशन हो जाने के कारण यह मृतप्राय: हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव में लखनदेई नदी की उड़ाही और लिंक चैनल निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

लिंक चैनल में पानी को देखकर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न हुए और जिलाधिकारी को तत्काल यह निर्देश दिया कि आज ही नए बने लिंक चैनल को चालू करा दिया जाये। लखनदेई नदी की नई धार को पुरानी धार से मिलाने के लिए तीन किलोमीटर नए लिंक चैनल का निर्माण कार्य एवं 18.27 किलोमीटर की पुरानी धार की उड़ाही का कार्य पूरा कर लिया गया है।

यह इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सोनवर्षा प्रखंड के छोटी भरसार से निकलकर सोनवर्षा प्रखंड के दुलारपुर, बथनाहा प्रखंड के पिताम्बरपुर (सोरम नदी के मिलन बिंदु), सीतामढ़ी एवं रून्नी सैदपुर प्रखंड होते हुए मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में मोहनपुर (बागमती बायां तटबंध के 74.73 किलोमीटर) में बागमती नदी में मिल जाती है। भारत में पुरानी लखनदेई नदी की कुल लंबाई 170 किलोमीटर है। योजना पूर्ण होने पर कुल 21.27 किलोमीटर चैनल से सीतामढ़ी जिलांतर्गत सोनवर्षा, बथनाहा, सीतामढ़ी एवं रून्नी सैदपुर प्रखंडों में कुल 2539.86 हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य हो जाएगी।

4.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को बाढ़ से राहत मिलेगी 

मुख्यमंत्री ने शिवहर जिले के निर्माणाधीन बेलवा डेम प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बागमती कार्य प्रमंडल के वरीय पदाधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हेड रेगुलेटर एवं तटबंध निर्माण कार्य का उद्देश्य बाढ़ के समय हेड रेगुलेटर से अधिकतम 50,000 क्यूसेक जल प्रवाहित कराकर पुरानी बागमती नदी की धार से बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित किया जाना है।

इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शिवहर, सीतामढ़ी एवं पूर्वी चंपारण जिले के 4.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल को बाढ़ से राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोग सिंचाई, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से लाभांवित होंगे और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करें। बागमती नदी की पुरानी धारा को जीवित करते हुए इसमें चैनल का निर्माण करें और इसे बूढ़ी गंडक से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पुल का निरीक्षण करते हुए स्टेट हाईवे को भी चालू करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, तिरहुत प्रमंडल के आईजी पंकज सिन्हा, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

बीपीएससी पेपर लीक में आईएएस अफसर से पूछताछ, कई सवालों पर अटके

Next Post

मुंडका अग्निकांड: अब तक 27 की मौत, इमारत के 2 मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Next Post
मुंडका अग्निकांड: अब तक 27 की मौत, इमारत के 2 मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंडका अग्निकांड: अब तक 27 की मौत, इमारत के 2 मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  • दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव
  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In