मोहाली:सऊदी अरब की रियाद जेल में बंद मुक्तसर के गांव मल्लन के नौजवान बलविंदर सिंह की जान बचाने के लिए 2.08 करोड़ रुपये एकत्र हो गए। अब स्वजनों को यह राशि सऊदी अरब ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है। बलविंदर के चचेरे भाई हरदीप सिंह ने बताया कि हालांकि ब्लड मनी के तौर पर दो करोड़ की ही जरूरत थी, लेकिन भारत और विदेशों में बसे लोगों के सहयोग से करीब 2.8 करोड़ रुपये एकत्र हो गए हैं। इसमें 20 लाख रुपये समाजसेवी एसपी सिंह ओबराय, दस लाख खालसा एड के रवि सिंह तथा पांच लाख की सहायता एसजीपीसी से भी प्राप्त हुई है। अब यह राशि सऊदी अरब ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है।
वहां के वकील ने उन्हें जो अकाउंट नंबर दिया था, उसमें दो बार राशि ट्रांसफर की गई, लेकिन दोनों बार राशि वापस उनके अकाउंट में आ गई है। बताया जा रहा है कि दिया गया अकाउंट नंबर अंतरराष्ट्रीय नहीं है। इसके चलते पैसे उसमें ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इस राशि को सऊदी अरब ट्रांसफर करने के सिए एसपी सिंह ओबराय के अलावा राज्य सरकार से भी मदद मांगी है।
बलविंदर (35) काम की तलाश में वर्ष 2008 में सऊदी अरब गया था। वहां वह एक कंपनी में काम करने लगा था। परंतु 2013 में उसकी व उसके एक अन्य पंजाबी युवक की साउदी अरब के युवक से लड़ाई हो गई। जिसमें जख्मी हुए उस युवक की चार दिन बाद इलाज दौरान मौत हो गई थी। इस पर अदालत ने पहले बलविंदर को सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। सात साल की कैद की सजा पूरी होने पर अक्टूबर 2021 में अदालत ने वहां के कानून के अनुसार बलविंदर को 8 नवंबर 2021 तक पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये ब्लड मनी देने का फैसला सुनाया। अन्यथा उसे मौत की सजा के तौर पर उसका सिर कलम कर लिया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
