• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बनते बनते क्या उलझ गई चीन अमेरिका की बात

बनते बनते क्या उलझ गई चीन अमेरिका की बात

March 26, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बनते बनते क्या उलझ गई चीन अमेरिका की बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बनते बनते क्या उलझ गई चीन अमेरिका की बात

नई दिल्ली:यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका को चीन से बात करने की अचानक जरूरत क्यों पड़ी? क्या बाइडेन ने जिनपिंग को धमकाने के लिए यह बातचीत रखी थी या फिर चीन ही अमेरिका को कुछ समझाना चाहता था. दोनों का ध्यान अपनी ही चिंताओं पर था.18 मार्च को अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों की वीडियो कॉल के जरिए एक बातचीत हुई. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच छह महीने के भीतर यह दूसरी बातचीत थी. चीन के अधिकारिक बयान की मानें तो शी जिनपिंग से बातचीत की पेशकश अमेरिका की तरफ से हुई थी वहीं अमेरिका के अनुसार शिखर वार्ता की जरूरत पर आपसी सहमति एक हफ्ते पहले रोम में हुई बैठक में बनी. सच्चाई जो हो लेकिन इस बैठक की तैयारियों के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सलीवान और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मामलों के आयोग के महानिदेशक यांग जेइची के बीच बातचीत से एक हफ्ते पहले इटली के रोम शहर में हुई बातचीत महत्वपूर्ण है. हालांकि बातचीत कौन करना चाहता था इसके अलावा चर्चा के मुद्दों को लेकर भी दोनों ने अलग बयान दिए हैं. यह भी पढ़ें: पुतिन को संदेश देने के लिए बाइडेन और शी की बातचीत चीनी सरकार के अनुसार बाइडेन ने चीन को पचास साल पहले जारी हुए शंघाई कम्यूनिक (शासकीय सूचना) की याद दिलाई और यह कहा कि “अमेरिका चीन से कोई शीत युद्ध नहीं चाहता, ना वह चीनी शासन व्यवस्था को बदलना चाहता है, उसके सैन्य गठबंधन चीन के खिलाफ नहीं हैं, अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का पक्षधर नहीं है, और ना ही वह चीन से किसी हिंसक झगड़े की इच्छा रखता है” हैरानी यह है कि इनमें से अधिकांश बातें अमेरिकी प्रेस रिलीज में देखने को नहीं मिलीं. उलटे अगर अमेरिकी मीडिया की सुनें तो ऐसा लगता है कि बाइडेन साहब ने बैठक में चीन को ही धमका दिया. जहां तक शी जिनपिंग के दृष्टिकोण का सवाल है तो उसके मुताबिक पिछले नवंबर में हुई पहली वर्चुअल बैठक से मार्च में हुई दूसरी मुलाकात के बीच विश्व व्यवस्था में बड़े परिवर्तन आये हैं. शांति और विकास के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं जिनसे निपटने के लिए चीन और अमेरिका को मिलकर काम करना होगा. मतभेद के बीच से रास्ता आपसी सहयोग की तमाम बातों पर जोर देने के साथ ही शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि चीन और अमेरिका में मतभेद नहीं हैं. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका में मतभेद थे और आगे भी होंगे.

बकौल जिनपिंग इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. बड़ी बात यह है कि अमेरिका और चीन इन मतभेदों को काबू में रखें और साथ मिलकर संबंधों को आगे बढ़ाते रहें. चीन ने यह चिंता भी जताई कि चीन और अमेरिका के बीच “वन चाइना पालिसी” को लेकर बरसों से चले समझौते को अमेरिकी प्रशासन में बैठे चंद लोग ध्वस्त करने की फिराक में हैं जो गलत है. यूक्रेन के मुद्दे पर भी शी जिनपिंग ने चिंता जताई और कहा कि परिस्थितियों का इस स्तर पर पहुंचना अच्छा नहीं है. अपने बयान में उन्होंने चीन के यूक्रेन की समस्या से निपटने के लिए सुझाये छह-सूत्रीय कार्यक्रम का जिक्र भी किया. चीन का मानना है कि अमेरिका और नाटो के दूसरे देशों को रूस और यूक्रेन दोनों से बात करनी चाहिए और मिलजुल कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए. अब जरा अमेरिकी बयान का हाल देखिए. इसके अनुसार राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन मसले पर चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन रूस को यूक्रेन के साथ लड़ाई में किसी भी प्रकार की सहायता करता है तो यह अमेरिका-चीन के संबंधों के लिए घातक होगा. चीन की अंतरराष्ट्रीय समुदाय में छवि और संबंधों के लिए भी यह ठीक नहीं होगा. मतलब यह कि अमेरिका ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी दे दी कि वह रूस की सहायता ना करे. यह भी पढ़ेंः किसी देश को रूस की मदद नहीं करने देंगे क्या थी अमेरिका की मंशा? अमेरिका और चीन के बीच हुई इस बातचीत ने कम से कम यह जता दिया है कि आपसी मतभेदों के बावजूद अमेरिका को इस बात का एहसास है कि चीन की रूस से नजदीकियां उसकी अपनी साख के लिए ठीक नहीं हैं. पिछले साल नवंबर से ही बाइडेन सरकार को यह एहसास हो चला है कि चीन के साथ खुलेआम व्यापार युद्ध और कूटनीतिक रस्साकसी से कुछ खास हासिल नहीं हो रहा है. रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच जब यह खबरें आनी शुरू हुईं कि चीन रूस को कूटनीतिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर मदद कर सकता है.

शायद इससे बाइडेन सरकार के होश उड़ गए. यही वजह है कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह बैठक हुई. बाइडेन प्रशासन को अच्छी तरह मालूम है कि उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती चीन है, रूस नहीं. रूस पर सख्त रवैये और तमाम आर्थिक प्रतिबंधों की कवायद के बावजूद अमेरिका रूस के यूक्रेन पर हमले को विश्व व्यवस्था पर अपने दबदबे के लिए चुनौती नहीं मानता. चीन को लेकर ऐसी बात नहीं है. दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा सामरिक के साथ-साथ आर्थिक और विश्व व्यापार के क्षेत्र में भी है. सामरिक नजरिये से सोचा जाय तो शायद अमेरिका की कोशिश और उम्मीद यही है कि चीन और रूस के बीच उसके खिलाफ खुले तौर पर कोई मोर्चा ना बन पाए. इन दोनों ताकतों के एक साथ ना आने देने की कोशिश में अमेरिका चीन से वार्ताओं के और दौर चलाएगा. चीन इस बातचीत से क्या हासिल करना चाहता था? चीन भी जानता है कि पीठ पीछे वह भले रूस का साथ दे या अमेरिका से होड़ लगाए लेकिन आमने-सामने खड़े हो कर चुनौती देने के लिए वह भी अभी तैयार नहीं है. ऐसे में अगर रूस के बहाने अमेरिका से रिश्ते सुधारने का कोई मौका मिल रहा है तो चीन उसे छोड़ेगा नहीं. यूक्रेन के मसले में वैसे भी चीन की भूमिका कूटनीतिक स्तर पर ज्यादा है, सैन्य स्तर पर फिलहाल काफी कम. अमेरिका की तरह चीन भी नहीं चाहता कि शीत युद्ध जैसी स्थिति तुरंत सामने आये. अमेरिका से रूस-यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के जरिये चीन यह संदेश देने में तो सफल हुआ ही है कि बिना उसके सहयोग के अमेरिका और पश्चिमी देश रूस से निपटने में कारगर नहीं होंगे.

अमेरिका का यह संशय चीन के लिए नयी संभावनाएं पैदा करता है. शिखर वार्ता के बाद जारी हुए आधिकारिक वक्तव्यों में यह बात तो स्पष्ट है कि ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच बात हुई. आगे आने वाले समय में अगर चीन अमेरिका के कहे अनुसार चलता है तो संभवतः अमेरिका की ताइवान नीति में भी कुछ नरमी आएगी. इस बारे में पहला स्पष्ट रुझान तो यही है कि ताइवान को लेकर चीन की चिंताओं को बाइडेन प्रशासन ने सुना भी, समझा भी, और उस पर बाद में उस पर सुलझे और सकारात्मक बयान भी दिए. चीन क्या अब पश्चिमी देशों के निशाने पर नहीं रहेगा? इन तमाम बातों का मतलब यह कतई नहीं है कि चीन पश्चिमी हमले का लक्ष्य नहीं रहेगा. चीन भी इस बात से वाकिफ है. वर्तमान परिस्थितियों में चीन और अमेरिका दोनों चाहेंगे कि एक दूसरे से संवादहीनता बनाये रखने के बजाय बातचीत जारी रखी जाय और तात्कालिक महत्त्व के मुद्दों से पहले निपट लिया जाय. इसमें फायदा शायद दोनों पक्षों का है. निष्कर्ष में यही कहा जा सकता है कि आगे आने वाले महीनों में चीन और अमेरिका की उच्चस्तरीय बैठकों और शिखर वार्ता के दौर और चलेंगे. रूस के यूक्रेन पर हमले से उपजी चुनौतियों ने चीन और अमेरिका के बीच इन उच्चस्तरीय वार्ताओं को एक आवश्यक आवश्यकता बना दिया है. (राहुल मिश्र मलाया विश्वविद्यालय के एशिया-यूरोप संस्थान में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के वरिष्ठ प्राध्यापक हैं.)

Previous Post

चीन में पढ़ाई करने की ख्‍वाहिश रखने वाले छात्रों को यूजीसी ने किया आगाह, कहा- सोच समझकर ही लें दाखिला

Next Post

चीन की कोरोना वैक्सीन बेकार! लाखों डोज लगाने के बाद भी लॉकडाउन के लिए मजबूर हुआ ड्रैगन

Next Post
चीन की कोरोना वैक्सीन बेकार! लाखों डोज लगाने के बाद भी लॉकडाउन के लिए मजबूर हुआ ड्रैगन

चीन की कोरोना वैक्सीन बेकार! लाखों डोज लगाने के बाद भी लॉकडाउन के लिए मजबूर हुआ ड्रैगन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In