• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

March 5, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मान, अहंकार को छोड़ निरहंकारी बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
  • 4 कि.मी. का विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री ने पोटनेर को किया पावन
  • श्री कोंकण पार्श्व जैन तीर्थधाम में धवल सेना संग पधारे आचार्यश्री महाश्रमण
  • अहंकार से मुक्त व्यक्ति ही साधना कर प्राप्त कर सकता है मोक्ष

खांब, रायगड (महाराष्ट्र) : मानव-मानव के कल्याण के लिए, जन-जन में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का प्रसार करने के लिए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी निरंतर यात्रायित हैं। सोमवार को प्रातः आचार्यश्री ने खांब गांव से मंगल प्रस्थान किया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-66 इस समय ज्योतिचरण की चरणरज को प्राप्त कर धन्य बन रही है। इस मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण का कार्य भी गतिमान है। ऐसे में कुछ-कुछ स्थानों पर मार्ग जर्जर अवस्था में तो कुछ स्थानों पर अपनी पुरानी अवस्था में है। कहीं-कहीं कई किलोमीटर तक आरसीसी ढलाई के द्वारा बन रहा यह राजमार्ग किसी आंगन की भांति साफ-सुथरा नजर आ रहा है। मार्ग के दोनों ओर दूर-दूर तक पहाड़ व पेड़-पौधे दृष्टिगोचर हो रहे हैं। सुबह के समय की ठंड भी अपना स्थान बनाए हुए है, जो सूर्योदय कुछ ही समय बाद गायब हो जाती है। फिर पूरे दिन गर्मी का प्रभाव बना रहता है। सूर्यास्त होने के बाद धीरे-धीरे वातावरण में शीतलता व्याप्त हो जा रही है।

ऐसे वातावरण में भी समताभाव के साथ गतिमान महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग चौदह किलोमीटर का विहार कर पोटनेर गांव में राजमार्ग के निकट ही स्थित श्री कोंकण पार्श्व जैन तीर्थधाम में पधारे। आचार्यश्री ने मंदिर की कुछ सीढ़ियों पर आरोहण कर भगवान पार्श्व की वंदना करने के उपरान्त प्रवास स्थल में पधारे।

मंदिर परिसर में ही आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि कई साधक इस जीवन के बाद देवलोक को प्राप्त करते हैं तो कुछ इस जन्म के बाद सीधा मोक्ष की प्राप्ति भी कर सकते हैं। देवगति में उच्च स्थान प्राप्त करना भी अच्छी बात होती है, किन्तु मोक्षश्री का वरण कर लेना अति विशेष बात हो सकती है। इसके लिए उच्च साधना करनी होती है। अपनी साधना और संयम में लीन रहने वाले को सर्वप्रथम केवल ज्ञान और उसके बाद मोक्ष का प्राप्त होना निश्चित हो जाता है।

आदमी में अहंकार की भावना होती है। किसी को अपने ज्ञान का अहंकार हो सकता है, किसी को बल का, किसी को सुन्दरता का किसी को अपने सत्ता, प्रतिष्ठा का भी घमण्ड हो सकता है। जहां अहंकार का आगमन होता है, मान का समागमन होता है, वहां विनय का नाश हो जाता है। जहां अहंकार होता है, वहां प्रभु भी नहीं होते हैं। अहंकार और विनय दोनों एक साथ नहीं चल सकते। इसलिए आदमी को अहंकार से बचने का प्रयास करना चाहिए। अहंकार का परित्याग होता है तो आदमी अच्छे ज्ञान को भी प्राप्त कर सकता है, क्योंकि ज्ञान की प्राप्ति के लिए ज्ञान के प्रति विनय की भावना और ज्ञानदाता के प्रति भी विनय और श्रद्धा का भाव होता है तो ज्ञान प्राप्त हो सकता है। जो आदमी अभिवादनशील और वृद्धों की सेवा करने वाला होता है, उसका आयुष्य, विद्या, बल और यश का भी विकास हो सकता है। इसलिए मानव अपने जीवन में मान, अहंकार को छोड़कर निरहंकार में रहने का प्रयास करे तो उसकी आत्मा का भी कल्याण हो सकता है। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने अणुव्रत गीत का आंशिक संगान किया। तदुपरान्त आचार्यश्री ने भगवान पार्श्व के स्थान में भगवान पार्श्व की स्तुति में गीत का भी आंशिक संगान किया।

Previous Post

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई:यह 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा

Next Post

योगी कैबिनेट का विस्तारः राजभर-दारा सिंह समेत चार मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post
योगी कैबिनेट का विस्तारः राजभर-दारा सिंह समेत चार मंत्रियों ने ली शपथ

योगी कैबिनेट का विस्तारः राजभर-दारा सिंह समेत चार मंत्रियों ने ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In