• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव लड़ने को संविधान संशोधन चाहती थीं मेनका, सास ने फेर दिया था पानी

चुनाव लड़ने को संविधान संशोधन चाहती थीं मेनका, सास ने फेर दिया था पानी

March 5, 2024
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

‘नेतन्याहू जानते हैं असली बॉस कौन है’: ट्रंप के बयान से मची सियासी हलचल

July 5, 2026
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

July 5, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में आज बड़ा जनविरोध प्रदर्शन, लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने की आशंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

चुनाव लड़ने को संविधान संशोधन चाहती थीं मेनका, सास ने फेर दिया था पानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव लड़ने को संविधान संशोधन चाहती थीं मेनका, सास ने फेर दिया था पानी

नई दिल्ली। बात 1981 की है। संजय गांधी की मौत (23 जून, 1980) के बाद अमेठी संसदीय सीट पर उप चुनाव होने वाले थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी संजय की इस सीट पर बड़े बेटे 37 वर्षीय राजीव गांधी को उतारना चाहती थीं, जबकि संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी अमेठी की राजनीतिक विरासत खुद संभालना चाहती थीं। हालांकि, उस समय उनकी उम्र 25 साल नहीं हुई थी, जो देश में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु होती है। तब मेनका ने अपनी प्रधानमंत्री सास (इंदिरा गांधी) से संविधान संशोधन कर चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु को 25 साल से कम करने का आग्रह किया था।

राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक राशिद किदवई ने अपनी किताब ’24 अकबर रोड: ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ द पीपुल बिहाइंड द फॉल एंड राइज ऑफ द कांग्रेस’ में लिखा है कि 1981 के अमेठी उप चुनाव में मेनका गांधी ने राजीव गांधी के नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें चुनाव से किनारे करने की बहुत कोशिश की थी।

किदवई ने अपनी किताब में पूर्व राजनयिक मोहम्मद यूनुस का उल्लेख किया है, जो गांधी परिवार के करीबी थे। किदवई ने मोहम्मद यूनुस के हवाले से लिखा है, “चूंकि मेनका उस समय 25 वर्ष की भी नहीं थीं, जो भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु है, इसलिए वह चाहती थीं कि इंदिरा गांधी उन्हें संसदीय चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु को घटाने के लिए संविधान में संशोधन करें लेकिन प्रधान मंत्री ने मना कर दिया था।”

दरअसल, मेनका गांधी हर हाल में अमेठी संसदीय सीट को अपनी राजनीतिक विरासत बनाना चाहती थीं, जिसे इंदिरा गांधी मानने को तैयार नहीं थीं। मेनका संजय गांधी के साथ भी उस इलाके में काफी सक्रिय थीं। वह चाहती थीं कि जिस तरह फिरोज गांधी की मौत के बाद इंदिरा गांधी ने रायबरेली संसदीय सीट पर राजनीतिक विरासत संभाली थी, ठीक उसी तरह वह भी अमेठी सीट पर अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। तब राजीव गांधी अमेठी से जीतकर संसद पहुंचे थे। बावजूद इसके मेनका ने अमेठी से किनारा नहीं किया और दो साल के अंदर उन्होंने करीब 22 बार इस इलाके का दौरा किया था।

मेनका ने जब अमेठी को ही अपनी राजनीतिक विरासत बनाने की जिद पकड़ी तो इंदिरा गांधी उनसे खफा हो गईं। प्रधानमंत्री आवास के अंदर सियासी महत्वकांक्षा की इस लड़ाई ने सास-बहू और जेठानी के बीच चौड़ी खाई बना दी थी। 28 मार्च, 1982 की रात को इस पारिवारिक लड़ाई ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया, जब मेनका गांधी अपने दो साल के बेटे वरुण को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री आवास 1 सफदरजंग रोड से निकल गईं।

स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो ने अपनी किताब ‘द रेड साड़ी’ में लिखा है उस दिन मीडियाकर्मियों और पुलिस कर्मियों के सामने ही मेनका गांधी अपने बेटे वरुण के साथ दिल्ली में प्रधान मंत्री के 1, सफदरजंग रोड स्थित आवास को छोड़कर चली गई थीं।

1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई, तब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। 1984 के लोकसभा चुनावों में जब फिर से राजीव गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने पहुंचे तो मेनका गांधी उनके मुकाबले में खड़ी हो गई थीं। तब वह अपने छोटे से बेटे को लेकर चुनावी सभाओं में जाती थीं। मेनका ने तब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने जेठ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनकी लड़ाई सिर्फ जेठ नहीं बल्कि एक प्रधानमंत्री से थी। उस चुनाव में मेनका की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद दोबारा फिर कभी वह अमेठी चुनाव लड़ने नहीं गईं।

Previous Post

MP में कितनी सीटें जीत रही कांग्रेस? कमलनाथ के जवाब से तो BJP होगी खुश

Next Post

संदेशखाली केस लेकर SC पहुंची ममता सरकार, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती

Next Post
संदेशखाली केस लेकर SC पहुंची ममता सरकार, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती

संदेशखाली केस लेकर SC पहुंची ममता सरकार, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
  • गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
  • पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In