• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अचानक क्यों उछला सोने का भाव, ₹67000 तक पहुंचने की उम्मीद

अचानक क्यों उछला सोने का भाव, ₹67000 तक पहुंचने की उम्मीद

March 6, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

अचानक क्यों उछला सोने का भाव, ₹67000 तक पहुंचने की उम्मीद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अचानक क्यों उछला सोने का भाव, ₹67000 तक पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली-एनसीआर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव: विदेशी बाजार में स्थिर डॉलर के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में सुधार हुआ है और ये बढ़त के साथ कारोबार भी कर रहे हैं। ग्लोबल इक्विटी की स्थिर चाल और अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दर में कटौती वाले फैसलों पर अनिश्चितता के बीच निवेशकों का सुरक्षित निवेश विकल्प ने आकर्षित किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोना 2,110 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से एक फीसदी से अधिक ऊपर था। चांदी भी बढ़त के साथ 23.88 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. पिछले कारोबार में यह 23.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोने के भाव में तेजी की वजह

जानकारों का मानना है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दर में कटौती की अटकलें बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में एमसीएक्स पर सोने के भाव में 2,400 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।

अमेरिका में औद्योगिक और निर्माण खर्च में कमी के संकेतों के साथ-साथ महंगाई दर घटने जैसे तमाम वजहों से भी सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। जून में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की 71 फीसदी उम्मीद है। ऐसे में सोने का भाव आज 65,000 पहुंच गया और इस महीने के अंत तक नया शिखर भी बना सकता है।

जानकारों के मुताबिक, निवेशकों को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल के हाल के बयानों से संभावित अस्थिरता के कारण सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बाजार में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए इस अवधि के दौरान पोजिशन पर अत्यधिक जोखिम से बचने की सलाह दी। इसके अलावा बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनाव से सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ गया है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आई है।

67000 तक जा सकता है सोना

एचडीएफसी सिक्योरीटीज के कमोडिटी एवं करंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि निवेशक अमेरिकी फेड की जून में ब्याज दरों की होने वाली कटौती को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। इस उम्मीद के साथ सोना जल्द ही नया शिखर बना सकता है।

मंगलवार 5 मार्च को ही सोने ने नया शिखर बनाया है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सोना 67 हजार तक पहुंच जाए। साल के अंत तक इसके 65 से 67 हजार के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

सोने की कीमत बढ़ने का आधार: सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और आपूर्ति के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो भाव भी बढ़ेगा। आपूर्ति बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है।

उदाहरण के लिए यदि दुनिया की अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी। बता दें कि सोना भी सुरक्षित निवेश विकल्प के लिए जाना जाता है।

Previous Post

कांग्रेस-AAP के साथ आने से दिल्ली में बदल जाएगी बाजी? चौका रहे सर्वे

Next Post

भाजपा ने आंध्र में बिगाड़ा YSRC का गेम, कांग्रेस ने भी कर दिया है खेला

Next Post
भाजपा ने आंध्र में बिगाड़ा YSRC का गेम, कांग्रेस ने भी कर दिया है खेला

भाजपा ने आंध्र में बिगाड़ा YSRC का गेम, कांग्रेस ने भी कर दिया है खेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In