• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत ने निकाल लिया मालदीव का तोड़, 130 किलोमीटर दूर खोला नौसैनिक अड्डा

भारत ने निकाल लिया मालदीव का तोड़, 130 किलोमीटर दूर खोला नौसैनिक अड्डा

March 7, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत ने निकाल लिया मालदीव का तोड़, 130 किलोमीटर दूर खोला नौसैनिक अड्डा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 7, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत ने निकाल लिया मालदीव का तोड़, 130 किलोमीटर दूर खोला नौसैनिक अड्डा

लक्षद्वीप। चीन की गोद में जा बैठे मालदीव के बेहद करीब भारत ने अपना नौसैनिक अड्डा शुरू कर दिया है। यहां से भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा को लेकर और भी कड़ा पहरा दे पाएगी। गौरतलब है कि भारत विशाल हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति और पहुंच को बेहद मजबूत करने में जुटा है। यही वजह है कि भारतीय नौसेना ने बुधवार को लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप पर अपने नए अड्डा आईएनएस जटायु की शुरुआत की है। यह अड्डा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप द्वीपों के भीतर उसकी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा। इसके अलावा, यह मालदीव के बेहद करीब है। लक्षद्वीप मालदीव से करीब 130 किलोमीटर दूर उत्तर की तरफ स्थित है।

इस अड्डे से नौसेना टुकड़ी की परिचालन पहुंच बढ़ेगी और यह पश्चिमी अरब सागर में समुद्री डकैती और ड्रग्स रोधी अभियानों में भारतीय नौसेना के प्रयासों में सहयोग करेगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने यहां आयोजित एक समारोह में नए अड्डे की शुरुआत की। आईएनएस जटायु को कमांडेंट व्रत बघेल की कमान में शामिल किया गया है। इस नवल बेस का नाम हिंदू महाकाव्य रामायण में एक विशाल पक्षी के नाम पर रखा गया है। रमायाण के मुताबिक, जब रावण सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था तो जटायु ने सीता को रावण से छुड़ाने का प्रयत्न किया था। इससे पहले तक नौसेना के पास मिनिकॉय में एक अस्थायी अड्डा था जिसे अब पूर्ण बेस के रूप में चालू कर दिया गया है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने मिनिकॉय में कहा कि नए बेस का चालू होना न केवल भारतीय नौसेना के लिए, बल्कि देश की समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। कुमार ने कहा, ‘‘रामायण में जटायु ने सबसे पहले कदम उठाते हुए सीता जी के अपहरण को रोकने की कोशिश की। अपने जीवन को खतरे में डालकर, स्वयं से पहले सेवा का उदाहरण दिया। इसलिए इस इकाई का नाम जटायु रखना सुरक्षा निगरानी और निस्वार्थ सेवा प्रदान करने की भावना की एक उपयुक्त मान्यता है।’’ नौसेना प्रमुख ने कहा कि जटायु द्वारा भगवान राम को दी गई जानकारी से हालात का पता चला और आगे विजयी हुए।

मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है, जो कोच्चि से 215 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में है। यह 9 डिग्री चैनल के पास स्थित है, जो एक व्यस्त वैश्विक शिपिंग मार्ग है, और मालदीव के सबसे उत्तरी द्वीप से लगभग 80 समुद्री मील की दूरी पर है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि 10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैन्यकर्मी को उनके देश के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि सादा कपड़ों में भी किसी भारतीय सैनिक को रुकने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुइज्जू का यह बयान तब आया है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले भारत की असैन्य टीम मालदीव में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंची थी।

मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी। भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए दो एडवांस हल्के हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान को संचालित करने के लिए लगभग 80 भारतीय कर्मी मालदीव में तैनात हैं। उन्होंने कहा, ‘‘10 मई के बाद देश में कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा। न ही वर्दी में और न ही सादे कपड़ों में। भारतीय सेना किसी भी तरह के कपड़ों में इस देश में नहीं रहेगी। मैं विश्वास के साथ यह कहता हूं।’’ चीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद मालदीव को खाद्य सुरक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत पर निर्भरता से दूर करने की मांग की है।

Previous Post

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द, 100 नामों पर लग सकती है मुहर

Next Post

चिराग को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश

Next Post
बार्गेनिंग नहीं करेंगे...चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान

चिराग को INDIA अलायंस से बड़ा ऑफर, दो राज्यों में 6+2+2 सीट की पेशकश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In