• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
EC में बचे सिर्फ दो सदस्य, क्या करवा सकते हैं LS चुनाव; क्या है नियम?

EC में बचे सिर्फ दो सदस्य, क्या करवा सकते हैं LS चुनाव; क्या है नियम?

March 9, 2024
आईपीओ

श्लॉस बेंगलोर का ₹3,500 करोड़ आईपीओ 26 मई से खुला

May 21, 2025
आईपीओ

श्री लोटस का ₹792 करोड़ आईपीओ मंजूर

May 21, 2025
फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार घटी, IIP 2.9% पर

अप्रैल 2025 में उद्योगों का उत्पादन में 0.5% की गिरावट: आंकड़ों का विश्लेषण

May 21, 2025
माउंट आबू

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ माउंट आबू की सैर

May 21, 2025
राशिफल

21 मई 2025 का राशिफल

May 21, 2025
यूसुफ

वो जिसे हम अपना कहते थे…

May 21, 2025
बिहार के खजाने पर पहला अधिकार किसका? कई मंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने खुद बताया

बिहार के खजाने पर पहला अधिकार किसका? कई मंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने खुद बताया

May 20, 2025
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल, शहबाज सरकार ने दिया इनाम

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल, शहबाज सरकार ने दिया इनाम

May 20, 2025
बायजू

कहां से लाऊं पैसा…कभी अरबों में खेलने वाले बायजूस के मालिकों की अब यह है हालत

May 20, 2025
सीएम उमर ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा, कश्मीरी पंडितों के लिए खास धार्मिक स्थल

सीएम उमर ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा, कश्मीरी पंडितों के लिए खास धार्मिक स्थल

May 20, 2025
तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया IB चीफ का कार्यकाल, जानिए कौन हैं तपन कुमार डेका

तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया IB चीफ का कार्यकाल, जानिए कौन हैं तपन कुमार डेका

May 20, 2025
सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के 7 फायदे, आम स्कूल से कितने अलग यहां के बच्चे

सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के 7 फायदे, आम स्कूल से कितने अलग यहां के बच्चे

May 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

EC में बचे सिर्फ दो सदस्य, क्या करवा सकते हैं LS चुनाव; क्या है नियम?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 9, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
EC में बचे सिर्फ दो सदस्य, क्या करवा सकते हैं LS चुनाव; क्या है नियम?

नई दिल्ली। अब जब 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होने वाली है, तब तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग में दो ही सदस्य बचे हैं। आयोग में फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ही हैं। तीसरे चुनाव आयुक्त अनूप पांडेय 15 फरवरी को रिटायर हो चुके हैं। हालांकि, सरकार ने तीसरे आयुक्त की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ये नियुक्ति हो सकेगी।

ऐसी स्थिति में दो सदस्यीय चुनाव आयोग को ही लोकसभा चुनाव कराने होंगे। अगर ऐसा होता है तो 2024 का लोकसभा चुनाव 1996 के बाद पहला ऐसा चुनाव होगा, जब दो चुनाव आयुक्त ही मतदान की तारीखों का ऐलान भी करेंगे और चुनाव भी संपन्न कराएंगे।  1950 में गठित भारत का निर्वाचन आयोग 1990 में तीन सदस्यों वाला आयोग बन गया था और तब से अब तक कुल आठ बार लोकसभा का चुनाव करा चुका है। 2024 का चुनाव नौवां चुनाव होगा।

नियमानुसार चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले अगर सरकार ने तीसरे चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं की तो आदर्श आचारसंहिता लागू हो जाने के बाद इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से इजाजत लेनी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही कानून तीन सदस्यीय चुनाव आयोग का प्रावधान करता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि चुनाव कराने के लिए तीन सदस्य होने ही चाहिए।

इससे पहले दो बार  1999 और 2009 में लोकसभा चुनावों के दौरान ही तीन सदस्यों वाले आयोग में एक सदस्य कम पड़ गए थे। ऐसा बीच चुनाव आयुक्तों के रिटायर होने की वजह से हुआ था। हालांकि, इस साल का मामला थोड़ा अलग है क्योंकि 1999 और 2009 के मामले में सदस्य का रिटायरमेंट बीच चुनाव में हुआ था, जबकि इस बार अनूप पांडेय 15 फरवरी को ही सेवानिवृत हो गए।

बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनावों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालास्वामी रिटायर हो गए थे। उन्होंने 2 मार्च 2009 को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था और पहले चरण का मतदान होते ही 20 अप्रैल 2009 को रिटायर हो गए थे। उनके बाद नवीन चावला ने CEC का पदभार संभाला था। तब आयोग में सिर्फ दो सदस्य नवीन चावला और एसवाई कुरैशी  ही बचे थे और इन्होंने ही पूरा चुनाव संपन्न करवाया था।

इसी तरह 1999 में 13वीं लोकसभा के चुनाव के समय एम एस गिल मुख्य चुनाव आयुक्त थे। उनके साथ जीवीजी कृष्णामूर्ति और जेएम लिंगदोह चुनाव आयुक्त थे। अंतिम चरण के मतदान से तीन दिन पहले ही कृष्णामूर्ति रिटायर हो गए थे। उसके बाद दो सदस्यीय आयोग ने बाकी बचे काम पूरे किए थे। 1950 से 1989 तक चुनाव आयोग एक सदस्यीय ही था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In