नई दिल्ली:रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस परमाणु हमला कर सकता था, जिसे रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई। इस रिपोर्ट में 2 सीनियर अधिकारियों के बयान का हवाला दिया गया है। यूक्रेन पर रूस की ओर से संभावित परमाणु हमले को लेकर अमेरिका तैयारियों में जुटा हुआ था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी की व्लादिमीर पुतिन तक पहुंच और दूसरे देशों के हस्तक्षेप ने इस परमाणु आपदा को रोकने में अहम योगदान दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जो बाइडेन प्रशासन को चिंता थी कि यूक्रेन को झटका देने के लिए रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क साधा गया। साथ ही इस मामले पर सार्वजनिक बयानों से भी संकट को टालने में मदद मिली। ऑफिसर्स ने को बताया, ‘हमने इस संकट को टालने के लिए कई सारे कदम उठाए। इसे लेकर उन्हें सीधा मैसेज दिया गया। साथ ही प्रेस और दूसरे देशों से भी अपील की गई। खासतौर से उन देशों पर अधिक जोर दिया जिनकी बात को गंभीरता से लेते।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
