• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वाजपेयी ने रैली के लिए सांसद से उधार लिया था धोती-कुर्ता, क्या है पूरी कहानी

वाजपेयी ने रैली के लिए सांसद से उधार लिया था धोती-कुर्ता, क्या है पूरी कहानी

March 13, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

वाजपेयी ने रैली के लिए सांसद से उधार लिया था धोती-कुर्ता, क्या है पूरी कहानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 13, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
वाजपेयी ने रैली के लिए सांसद से उधार लिया था धोती-कुर्ता, क्या है पूरी कहानी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। बात साल 1969 की है। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ की रैली को संबोधित करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। अलीगढ़ पहुंचते-पहुंचते अटल जी का धोती-कुर्ता गंदा हो गया। इस पर उन्होंने गोरखपुर के तत्कालीन सांसद के कपड़े उधार लेकर रैली को संबोधित किया था।

अटल जी जन संघ के जिला अध्यक्ष शिव हरि सिंघल के रघुवीर पुरी स्थित घर पर रुके थे। यहीं चुनाव प्रभारी और गोरखपुर के तत्कालीन सांसद केएल गुप्ता भी रुके हुए थे। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रवाल बताते हैं कि अटल जी के पास उस समय दो जोड़ी ही धोती-कुर्ता थे। लगातार रैलियों के चलते उनके कपड़े गंदे हो गए थे। शाम को उन्हें अलीगढ़ में भी रैली को संबोधित करना था। उन्होंने चुपके से गुप्ता जी की अटैची खोली, जिसमें एक जोड़ी साफ धोती-कुर्ता रखा था।

अटल जी ने कहा कि आज तो मैं यही कपड़े पहनूंगा, मुझे आगे अन्य रैलियों में भी जाना है। यह देख केएल गुप्ता भी बोले, उन्हें भी अलीगढ़ में ऊपरकोट पर रैली करनी है। वह, धोती-कुर्ता हरगिज नहीं देंगे। इस पर अटल जी ने गुप्ता जी से कहा, देखो बड़ा नेता मैं हूं, यदि गंदा धोती-कुर्ता पहनकर रैली को संबोधित किया तो सब लोग कहेंगे कि तुम्हारा नेता कैसे कपड़े पहनकर रैली को संबोधित कर रहा है। इसमें तुम्हारी भी बेइज्जती होगी। तुम्हारी रैली शाम को है, मेरे धोती-कुर्ते को धुलवाकर पहन लेना। मगर, गुप्ता नहीं माने और यह कहते हुए बाथरुम चले गए कि धोती-कुर्ता तो वह खुद पहनेंगे। इसी बीच अटलजी ने उनके धोती-कुर्ता को पहना और हंसते हुए निकल गए, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए। केएल गुप्ता भी इस पर हंसे बिना नहीं रह सके।

हाथरस की रबड़ी बेहद पसंद करते थे अटल जी
अटल जी हाथरस की रबड़ी के मुरीद थे। यह बात उन्होंने 1994 में काका हाथरसी पुरस्कार समारोह में मंच से ही बताई थी। साथ ही बनाने वालों की तारीफ भी की थी। वे हास्य सम्राट काका हाथरसी के आमंत्रण पर आए थे। इसके लिए स्वीकृति देते समय ही उन्होंने मजाक में रबड़ी का जिक्र कर दिया था। इसके बाद भी तमाम नेता जब भी दिल्ली जाते थे तो अटल जी की पसंदीदा रबड़ी ले जाना नहीं भूलते थे।

Previous Post

बचपन में पिता का निधन, अब ‘मिसाइल रानी’ ने चीन के लिए खड़ी कीं चुनौती

Next Post

इजरायल पर फिर दागे गए रॉकेट, रमजान के पहले दिन गाजा में भी 70 की मौत

Next Post
इजरायल पर फिर दागे गए रॉकेट, रमजान के पहले दिन गाजा में भी 70 की मौत

इजरायल पर फिर दागे गए रॉकेट, रमजान के पहले दिन गाजा में भी 70 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In