• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
होली पर बालों की केयर के लिए अपनाएं ये तरीके

होली का मजा किरकिरा कर सकती हैं ये गलतियां, बरतें ये सावधानियां

March 16, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

होली का मजा किरकिरा कर सकती हैं ये गलतियां, बरतें ये सावधानियां

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
होली पर बालों की केयर के लिए अपनाएं ये तरीके

Image Courtesy: Google

होली के त्योहार को रंगों की मस्ती के साथ पकवानों की सुगंध भी खास बना देती है। लेकिन होली के रंग में भंग उस समय पड़ जाता है, जब लोग मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी सेहत को अनदेखा करते हुए कुछ गलतियां करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत दुरुस्त रखते हुए अपने त्योहार को खुलकर इंजॉय करना चाहते हैं तो ये होली सेफ्टी टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

सेहतमंद बने रहने के लिए फॉलो करें ये होली सेफ्टी टिप्स-
हर्बल रंगों का इस्तेमाल-

बाजार में मिलने वाले बहुत अधिक गहरे रंगों का इस्तेमाल करने से बचें। इस तरह के रंगों में केमिकल्स होने की आशंका अधिक बनी रहती है।  जिससे व्यक्ति को स्किन एलर्जी,एक्ज‍िमा और बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचे रहने के लिए होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। ये रंग आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। ये रंग भले ही थोड़े मंहगे हो सकते हैं लेकिन त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

शुगर पेशेंट करें परहेज-
होली के त्योहार पर खाने-पीने की ढेर सारी चीजें बनी हुई होती हैं। गुजिया,मालपुआ,ठंडाई जैसी मीठी चीजों के साथ तले-भुने पकवान, इस त्योहार की जान होते हैं। लेकिन आप अगर डायबीटिक हैं तो अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें।

रंग खेलने से पहले बाल और त्वचा पर लगाएं तेल-
होली खेलने से पहले अपनी स्किन और बालों पर भी अच्छी तरह तेल लगा लें। ऐसा करने से आपकी स्किन और रंग के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी। जिससे आपकी त्वचा और बालों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। आप चाहें तो इसके लिए बादाम का तेल, नारियल तेल या ऑलिव ऑइल यूज कर सकते हैं। बालों पर तेल लगाकर चोटी या ऊंचा जूड़ा बना लें और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद तेल लगाएं।

पूरी बाजू के कपड़े पहनें-
भले ही स्किन पर तेल या मॉइश्चराइजर लगा हो लेकिन फिर भी त्वचा पर हल्का रंग चढ़ ही जाता है। ऐसे में अगर आप फुल बाजू के कपड़े पहनेंगे तो आपकी त्वचा रंगों के साइड इफेक्ट से बची रहेगी।

टाइल्स फ्लोर पर न खेलें होली- 
घर के अंदर टाइल्स या मार्बल वाले फ्लोर पर पानी वाली होली न खेलें। ऐसा करने से फिसलकर गिरने और चोट लगने की आशंका बनी रह सकती है। लिहाजा घर के बाहर गार्डन या पार्क में होली खेलें जहां कोई स्लिप नहीं होगा।

 गुब्बारे ना फेंके-
होली के मौके पर अक्सर बच्चे सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर रंग से भरे गुब्बारे फेंककर मारते हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल न करें। ऐसा करने से अनजाने में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट या दुर्घटना हो सकती है।

Previous Post

दुनिया की सबसे बड़ी वसूली, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

Next Post

घर पर बनाइए चीज स्लाइस

Next Post
घर पर बनाइए चीज स्लाइस

घर पर बनाइए चीज स्लाइस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In