नई दिल्ली:तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो को हाई कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। मद्रास उच्च न्यायालय ने 18 मार्च को रोड शो निकालने की आज इजाजत दे दी। इससे पहले स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोयंबटूर में रोड शो निकालने पर रोक लगा दी थी। इस मामले में पुलिस के आदेश को चुनौती देते हुए बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट ने मद्रास एचसी का रुख किया था। भाजपा और राज्य सरकार को सुनने के बाद जस्टिस एन आनंद वेंकटेश ने कहा कि वह आज शाम 4.30 बजे तक आदेश पारित करेंगे। इसके बाद अदालत की ओर से फैसला सुनाया गया जो भाजपा के पक्ष में रहा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
