• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

March 16, 2024
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने खुजदार बस हमले में संलिप्तता के पाक आरोप खारिज किए

May 21, 2025
वक्फ

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान: वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

May 21, 2025
CPEC का अफगानिस्तान तक होगा विस्तार, पाक के साथ मिलकर चीन का नया गेम

CPEC का अफगानिस्तान तक होगा विस्तार, पाक के साथ मिलकर चीन का नया गेम

May 21, 2025
कर्मवाद का प्राण तत्त्व है जैसी करनी, वैसी भरनी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कर्मवाद का प्राण तत्त्व है जैसी करनी, वैसी भरनी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 21, 2025
कंवरलाल मीणा को 3 साल जेल, ट्रायल कोर्ट में सरेंडर

कंवरलाल मीणा को 3 साल जेल, ट्रायल कोर्ट में सरेंडर

May 21, 2025
नक्सली

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

May 21, 2025
रेप

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी सलीम खान गिरफ्तार

May 21, 2025
हर्ष गुजराल के बिहार पर कॉमेडी शो की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बवाल

हर्ष गुजराल के बिहार पर कॉमेडी शो की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बवाल

May 21, 2025
दानिश से करती थी बात और पाकिस्तानी एजेंट्स से भी संबंध, ज्योति ने किया कबूल

दानिश से करती थी बात और पाकिस्तानी एजेंट्स से भी संबंध, ज्योति ने किया कबूल

May 21, 2025
परेश रावल की हो सकती है हेरा-फेरी 3 में वापसी? बोले- प्रिदर्शन ने मेरा दिमाग…

परेश रावल की हो सकती है हेरा-फेरी 3 में वापसी? बोले- प्रिदर्शन ने मेरा दिमाग…

May 21, 2025
क्या अर्चना और परमीत की शादी में आई दरार? एक्ट्रेस ने कहा- हम लड़ते हैं और…

क्या अर्चना और परमीत की शादी में आई दरार? एक्ट्रेस ने कहा- हम लड़ते हैं और…

May 21, 2025
कांग्रेस

तुर्किए विवाद पर सियासी घमासान

May 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in देश, मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
झूठ के बाजार में रौनक बहुत है; चुनाव में फेक न्यूज पर इलेक्शन कमिशन की चिंता

नई दिल्ली:जिस समय का लंबे वक्त से इंतजार था, आखिर वह आ ही गया। चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सबसे पहले कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व।उन्होंने बताया कि इस बार 96.8 करोड़ वोटर्स वोट डालने जा रहे हैं। यानी कि करीब 97 करोड़ लोग लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में करीब 1.8 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार किसी चुनाव में वोट डालने वाले हैं। इसके अलावा 20-29 साल की उम्र के बीच के वोटर्स की संख्या 19.47 करोड़ है। चुनाव आयोग ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं, उन्हें तीन बार इसकी जानकारी देते हुए इश्तिहार देना होगा।

कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं, 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है, 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, ”हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं।”

चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान फेक न्यूज फैलाए जाने पर भी चिंता जताई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी नजर रहेगी और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस दौरान कुछ पंक्तियां भी सुनाईं जिनकी शुरुआत थी ‘झूठ के बाजार में रौनक बहुत है, मगर यह बुलबुला है।’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में खत्म होने वाला है। जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव होने हैं।”

आम चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा जैसे विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से होगा। पीएम मोदी जहां बीजेपी के 370 और एनडीए के 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दलों ने अपनी जीत के दावे किए हैं। अब तक बीजेपी ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है, जिसमें कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं।

उधर, कांग्रेस भी अब तक दो लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पिछला लोकसभा चुनाव साल 2019 में अप्रैल-मई महीने में करवाया गया था। कुल सात चरणों में हुए मतदान के बाद 23 मई को वोटों की गिनती हुई थी। बीजेपी ने अकेले दम पर लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल करते हुए 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In