• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पटना एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त

पटना एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त

March 27, 2022
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
राहुल गांधी

नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान

April 21, 2026
अर्चना पूरन सिंह

अभिनय के बावजूद पहचान की लड़ाई जारी: अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

April 21, 2026
‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

April 21, 2026
गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

April 21, 2026
अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

April 21, 2026
मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

April 21, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 21, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

पटना एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना एयरपोर्ट से शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, ड्रेनेज सिस्टम होगा दुरुस्त

पटना:हवाई अड्डा को मेट्रो से जोड़ने की संभावना पर शनिवार को मंथन हुआ। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में रनवे विस्तार की बाधाओं को दूर करने और सुविधाएं बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हवाई अड्डा को मेट्रो रेल से जोड़ने की जरूरत है। इससे एयरपोर्ट पर आना-जाना आसान हो जाएगा।

टर्मिनल भवन के निर्माण के पश्‍चात यातायात की समस्‍या से निजात पाने में यह उपयोगी होगा। एयरपोर्ट परिसर के बाहर पीर अली पथ सहित अन्य सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा, ताकि यातायात और सुगम हो। पूर्व मंत्री ने ड्रेनेज सिस्‍टम को सुधारने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि इस बारे में प्रमंडलीय आयुक्‍त और जिलाधिकारी के स्‍तर पर बैठक हो चुकी है। उन्होंने इसे जल्‍द पूरा करने का बिहार सरकार से आग्रह किया।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पटना हवाई अड्डा से दरभंगा, गया और जमशेदपुर होते हुए दिल्‍ली एवं अन्‍य स्‍थानों के लिए उड़ान की आवश्‍यकता है। उन्होंने एयरलाइंस ऑपरेटरों से कहा कि वर्णित इन रूटों पर काफी यात्री मिलेंगे। उन्होंने इससे संबंधित प्रस्‍ताव नागरिक उड्डयन मंत्रालय में भेजने की बात भी कही। कहा कि छोटे हवाई अड्डों से बड़े हवाई अड्डों को जोड़ने के लिए एक बड़ा ग्रीन फील्‍ड हवाई अड्डा को विकसित करने की जरूरत है।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने बताया कि टर्मिनल भवन सहित अतिविशिष्‍ट कक्ष एवं वॉशरूम को बड़ा किया जा रहा है। इस काम को अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा एरिया में एक नया वाशरूम भी बनाया जा रहा है। नया टर्मिनल भवन दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। एटीसी सहित कई बिल्डिंग इस साल के अंत तक फंक्शनल हो जाएंगे। नया टर्मिनल बिल्डिंग 80 लाख सालाना यात्री क्षमता का होगा।

उन्होंने कहा कि कम दृष्टि में जहाजों को उतरने के लिए कैटगरी वन लाइट स्थापित के लिए संजय गांधी जैविक उद्यान के अंदर लाइट लगाने के क्रम में पेड़ों की छंटाई आवश्‍यक है। इससे 750 मीटर की दृश्यता में भी विमान उतर सकेंगे। डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह को इस संबंध में समन्‍वय स्‍थापित कर मामले को जल्‍द निपटाने का आग्रह किया गया।

हवाई अड्डा के बाहरी क्षेत्र में वर्तमान में अवस्थित नाला भविष्‍य के पानी के बहाव को रोकने के लिए सक्षम नहीं है जिसमें शहीद पीर अली खां पथ में बदलाव कर बड़ा नाला के निर्माण की आवश्‍यकता पर बैठक में सहमति बनी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मानसून के पहले जलजमाव की समस्‍या से निजात पाने के लिए तुरंत आवश्‍यक कार्रवाई करें। पिछले दो वर्ष एयरपोर्ट रोड व इसके आसपास जलजमाव की समस्या हुई थी। बैठक में समिति के सदस्यों में दीघा विधायक संजीव चौरसिया, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों सहित अन्य ने भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि पटना रनवे के विस्तार की संभावनाओं पर विचार चल रहा है। पैरलल टैक्सी ट्रैक के लिए 21 एकड़ भूमि आईसीएआर से लेने के लिए मुख्‍यमंत्री ने लीज रद्द कर भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण को हस्‍तानान्‍तरित करने का आदेश दिया है। संबंधित जमीन को भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण को हस्‍तानांतरण करने के लिए जिला पदाधिकारी पटना द्वारा आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में उठा बिहटा हवाई अड्डा का मामला 

बैठक में बिहटा हवाई अड्डा के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। रविशंकर प्रसाद ने जिला पदाधिकारी पटना को इस बारे में आगे की कार्रवाई करने का सुझाव दिया। बैठक में उन्होंने पटना के समीप ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट की आवश्‍यकता पर बल दिया जो कि बिहार को अगले 40-50 वर्षों की आवश्‍यकता को देखकर बनाया जायेगा। इसके लिए भूमि तलाशने की संभावनाओं को देखने का भी सुझाव दिया गया।

Previous Post

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे से झूल गया पति

Next Post

एनडीए प्रत्याशियों को जिताने के लिए बीजेपी-जेडीयू ने बनाई खास रणनीति

Next Post
एनडीए प्रत्याशियों को जिताने के लिए बीजेपी-जेडीयू ने बनाई खास रणनीति

एनडीए प्रत्याशियों को जिताने के लिए बीजेपी-जेडीयू ने बनाई खास रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू
  • भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता
  • उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी
  • सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा
  • नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In