DC vs GT Rishabh Pant- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत बुधवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 40वें मैच में गजब की फॉर्म में दिखे। पंत ने जीटी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। पंत ने इस दौरान गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने जीटी के इस गेंदबाज की इतनी कुटाई की कि आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी बल्लेबाज ने किसी गेंदबाज की इतनी कुटाई नहीं की होगी। जी हां, पंत ने इस दौरान आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा।
आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले किंग कोहली के नाम था। विराट ने आईपीएल 2013 में उमेश यादव के खिलाफ एक मैच में 17 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। इसके बाद कई बल्लेबाजों ने एक गेंदबाज को टारगेट किया, मगर कोई कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
मगर अब 11 साल बाद ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा के खिलाफ इस मैच में 18 गेंदों पर 62 रन बटोरे। यह अब आईपीएल के इतिहास में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ एक मैच में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन है।
IPL मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन:
62(18) – ऋषभ पंत बनाम मोहित शर्मा, 2024
52(17) – विराट कोहली बनाम उमेश यादव, 2013
51(16) – हाशिम अमला बनाम लासिथ मलिंगा, 2017
48(18) – केएल राहुल बनाम डेल स्टेन, 2020
47(15) – कीरोन पोलार्ड बनाम सैम कुरेन, 2019
47(18) – कीरोन पोलार्ड बनाम अमित मिश्रा, 2014
इसके अलावा ऋषभ पंत ने एक मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत ने डीसी वर्सेस जीटी मैच में मोहित शर्मा के खिलाफ कुल 7 छक्के लगाए। इससे पहले किसी एक गेंदबाज के खिलाफ रसेल, अय्यर, कोहली, पोलार्ड और गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 6-6 छक्के लगाए थे।
IPL मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के:
7 – पंत बनाम मोहित, 2024 (18 गेंद)
6 – रसेल बनाम शमी, 2017 (9 गेंदें)
6 – एस अय्यर बनाम मावी, 2019 (10 गेंद)
6 – कोहली बनाम करिअप्पा, 2016 (14 गेंद)
6 – रसेल बनाम ब्रावो, 2018 (14 गेंद)
6 – पोलार्ड बनाम एस कुरेन, 2019 (15 गेंद)
6 – गेल बनाम राशिद, 2018 (16 गेंद)
मोहित शर्मा ने इसी के साथ आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा स्पेल डालने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोहित ने इस मैच में अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 73 रन खर्च किए। आईपीएल के इतिहास में इससे पहले किसी गेंदबाज ने एक मैच में इतने रन नहीं लुटाए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड बासिल थंपी के नाम था जिन्होंने एक मैच में 70 रन खर्च किए थे।
एक आईपीएल मैच में सबसे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज
0/73 – मोहित शर्मा बनाम डीसी*
0/70 – बासिल थम्पी बनाम आरसीबी
0/69 – यश दयाल बनाम केकेआर
1/68 – रीस टॉपले बनाम एसआरएच
0/66 – क्वेना मफाका बनाम एसआरएच
1/66 – अर्शदीप सिंह बनाम एमआई
0/66 – मुजीब जादरान बनाम एसआरएच
0/66 – इशांत शर्मा बनाम सीएसके













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
