• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मतगणना को लेकर अखिलेश यादव ने बनाया मास्टर प्लान

400 पार का नारा भूल गई भाजपा, अखिलेश यादव बोले- अब हवा का रुख भांप गए बीजेपी के नेता

April 28, 2024
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की

June 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा

June 25, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह

June 25, 2026
सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 25, 2026
भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4

June 25, 2026
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही

जब कांपी धरती और थम गईं लाखों सांसें

June 25, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

महाविकास अघाड़ी में बढ़ीं दरार की अटकलें, उद्धव ठाकरे ने उठाए एकजुटता पर सवाल

June 25, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

2027 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव

June 25, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”

June 25, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

June 25, 2026
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

400 पार का नारा भूल गई भाजपा, अखिलेश यादव बोले- अब हवा का रुख भांप गए बीजेपी के नेता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मतगणना को लेकर अखिलेश यादव ने बनाया मास्टर प्लान

File Photo

संभल:सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम चुनाव के तीसरे चरण में भाजपा को एक भी सीट न मिलने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि जनता की भावनाओं को समझा सत्तारूढ़ दल 400 पार का नारा भूल गया है। सपा प्रमुख ने संभल में पार्टी उम्मीदवार जिया-उर-रहमान बर्क के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा दिया। जैसे ही दूसरा चरण समाप्त हुआ 400 पार का नारा भूल गए।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों को हवा का रुख पता नहीं था, इसलिए 400 पार कह रहे थे और जब दो चरणों के चुनावों में जनता की भावना समझ गए कि जनता 400 सीटें हराने जा रही है तो भाजपा अपना नारा भूल गई। सपा प्रमुख ने कहा कि पहले चरण में पश्चिम से जो हवा चली उसने भाजपा को पलटने का काम किया, उनकी सरकार को बदलने का काम किया। दूसरे चरण में भी वही दिखा, लोग भाजपा को स्वीकार नहीं कर रहे। तीसरे चरण में अब आपकी जिम्मेदारी है।

अखिलेश ने संभल से अपना रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि इस हिस्से से लेकर हमारे घर (इटावा-मैनपुरी) तक चुनाव है। इस क्षेत्र (संभल) से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी सांसद रह चुके हैं। यहां से लेकर मैनपुरी तक वोट पड़ने जा रहा है। इस चरण में मैं कह सकता हूं कि भाजपा का किसी भी लोकसभा में खाता नहीं खुलने वाला।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 1998 और 1999 में दो बार संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन सीट की गिनती हो जहां भाजपा सबसे ज्यादा मतों से हारी हो, तो उनमें संभल संसदीय सीट का भी नाम होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव श्रद्धांजलि देने का भी चुनाव है। हम लोगों ने टिकट बहुत लोकप्रिय शफीक-उर- रहमान बर्क साहब को दिया लेकिन वह हमारे बीच नहीं रहे। यह श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। वहीं जिंदादिल यादों का भी चुनाव है। वह अपने लोगों के हक अधिकार के लिए हमेशा खड़े रहते थे।

संभल से सपा सांसद शफीक-उर-रहमान बर्क चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये गये थे लेकिन उसी दौरान उनका निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि यह चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है, क्योंकि एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दूसरी ओर विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ और समाजवादी लोग हैं, जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया एक तरफ संविधान के रक्षक लोग हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक लोग हैं।

यादव ने आरोप लगाया कि संविधान को समाप्त करने और हमारा-आपका वोट का अधिकार छीनने के लिए भारतीय जनता पार्टी साजिश कर रही है, इसलिए यह चुनाव संविधान को और अपने अधिकार को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उनको जनता बदल देगी। यादव ने भाजपा पर किसानों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी-‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। किसानों को सुविधाएं देगी। फसलों की एमएसपी की गारंटी देगी।

 

Previous Post

संदेशखालीः छीन ली गई पुलिस की ताकत,सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता सरकार

Next Post

चुनाव में फिर गूंजने लगा मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा, कर्नाटक में भाजपा भी नहीं हटा पाई थी

Next Post
मुसलमानों में कितने दलित और कितने ओबीसी, पहली बार होगी गिनती; बिहार में बन रहा प्लान

चुनाव में फिर गूंजने लगा मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा, कर्नाटक में भाजपा भी नहीं हटा पाई थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की
  • पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा
  • सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह
  • सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In