‘मामा अभी जिंदा है’
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने पिछले साल के आखिर में हुए एमपी विधानसभा चुनावों के परिणाम को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार कहा जा रहा था कि कांग्रेस की सरकार आएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे (BJP) भी कुछ लोग घबरा गए थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, “कई-कई लोग तो सूट भी सिलवा लिए थे कि मंत्रिमंडल मिल रहा है। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि मामा अभी जिंदा है”। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस किसी का भला नहीं कर सकती है।
बीते साल के आखिर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 163 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई थी। चुनावों के परिणाम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई दिन मंथन चला था। कई दिनों के बाद भाजपा ने विधायक डॉ. मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद ऐसा कहा जाने लगा है कि भाजपा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर चुकी है। इसलिए उन्हें प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से टिकट भी दिया गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
