• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर, न ही कार; कुल इतने करोड़ है संपत्ति

पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर, न ही कार; कुल इतने करोड़ है संपत्ति

May 14, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर, न ही कार; कुल इतने करोड़ है संपत्ति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर, न ही कार; कुल इतने करोड़ है संपत्ति

नई दिल्ली। PM Narendra Modi Total Net worth 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन उनके पास अपनी कोई जमीन, घर या कार नहीं है। अपने चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने ये जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद उनका चुनावी हलफनामा सामने आया है। हलफनामे में, पीएम मोदी ने कुल 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। हलफनामे में उनके पास 3.02 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में दो करोड़ 89 लाख 45 हजार 598 रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) शामिल है। उनके हाथ में कुल नकदी 52,920 रुपये हैं और गांधीनगर और वाराणसी में उनके दो बैंक खातों में 80,304 रुपये जमा हैं।

पीएम मोदी के पास राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र में निवेश के रूप में 9.12 लाख रुपये हैं और उनके पास चार सोने की अंगूठियां भी हैं जिनकी कीमत दो लाख 67 हजार 750 रुपये है। उनकी आय 2018-19 में 11.14 लाख रुपये से बढ़कर 2022-23 में 23.56 लाख रुपये हो गई। वित्तीय वर्ष में उनका अनुमानित आयकर रिटर्न तीन लाख 33 हजार 179 रुपये है। अगर पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इनकम की बात करें तो 2018-19 में उनकी आय 11,14,230 रुपये, 2019-20 में 17,20,760 रुपये, 2020-21 में 17,07,930 रुपये, 2021-22 में 15,41,870 रुपये तो वहीं 2022-23 में प्रधानमंत्री को 23,56,080 रुपये की इनकम हुई।

प्रधानमंत्री के हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। वहीं हलफनामे में उन्होंने अपनी पढ़ाई का भी ब्यौरा दिया है। इसके मुताबिक, नरेंद्र मोदी ने 1967 में गुजरात बोर्ड से एसएससी किया था। 1978 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी। 1983 में गुजरात युनिवर्सिटी से पीएम मोदी ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्नी के नाम में जशोदाबेन का नाम लिखा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से नामांकन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल में नई ऊर्जा के साथ जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे।

गंगा सप्तमी के मौके पर मां गंगा को नमन करने के उपरांत प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल काल भैरव के दर पर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद वह विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधानमंत्री ने सोमवार को काशी विश्वनाथ से एवं मंगलवार को काल भैरव से लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद भी मांगा। वाराणसी संसदीय सीट पर मोदी ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी।

नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ, अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम लला के विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पंडित गणेश्वर शास्त्री और पटेल जनसंघ के समय के पुराने कार्यकर्ता और पिछड़ा वर्ग के नेता बैजनाथ पटेल मौजूद थे। गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर प्रधानमंत्री के नामांकन के चार प्रस्तावक हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन पत्र जिलाधिकारी को सौंपने के बाद खड़े होकर शपथ पत्र पढ़ा।

Previous Post

‘चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा’, कोडरमा के मंच से PM Modi का भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश

Next Post

राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ वालों को दिनभर मिलेंगे शुभ समाचार

Next Post
Aaj Ka Rashifal

राशिफल : तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ वालों को दिनभर मिलेंगे शुभ समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In