• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
CJI चंद्रचूड़ ने सात समंदर पार क्यों की भारतीय पत्रकारों की तारीफ, किस काम पर जताई खुशी?

CJI चंद्रचूड़ ने सात समंदर पार क्यों की भारतीय पत्रकारों की तारीफ, किस काम पर जताई खुशी?

May 15, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

CJI चंद्रचूड़ ने सात समंदर पार क्यों की भारतीय पत्रकारों की तारीफ, किस काम पर जताई खुशी?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
CJI चंद्रचूड़ ने सात समंदर पार क्यों की भारतीय पत्रकारों की तारीफ, किस काम पर जताई खुशी?

नई दिल्ली:देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ इन दिनों G-20 देशों के सुप्रीम कोर्ट के प्रमुखों के J20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के शहर रियो-डि जेनेरो गए हुए हैं। मंगलवार (14 मई) को शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने भारतीय पत्रकारों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं के रोकने और कानूनी कार्यवाही की गलतफहमी को दूर कर सटीक अदालती समाचारों को सबके सामने लाने में भारत के कानूनी पत्रकार बखूबी भूमिका निभा रहे हैं।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि भारतीय अदालतें लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए संकट के समय में भी न केवल अहम भूमिका निभाई हैं बल्कि तकनीक का इस्तेमाल कर अदालतों को सर्वसुलभ बनाया है। CJI ने कहा कि भारत की न्यायपालिका भौतिक स्वरूप से आगे निकलकर वर्चुअल मोड में भी तेजी से कार्य कर रही हैं और अदालती प्रकियाओं और उनके फैसलों से लोगों को अवगत कराने के लिए तकनीक का सहारा ले रही हैं।

उन्होंने कोविड-19 संकट का जिक्र करते हुए कहा कि जब फिजिकल मोड में अदालतों के संचालन में दिक्कत आई तो भारत ने वर्चुअल मोड को तेजी से अपनाया। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए भारत में 7,50,000 से अधिक मामलों  की सुनवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कई अहम मामलों खासकर संवैधानिक मामलों की सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि भारत में अदालतें अपने फैसले आम जनमानस पर थोपती नहीं हैं बल्कि लोकतांत्रिक तौर-तरीकों से मुकदमों का निपटान करती हैं। उन्होंने अदालतों की पारदर्शिता पर जोर दिया और कहा कि भारत में अदालतें पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में पत्रकार अदालती फैसलों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सक्षम रहे हैं।

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने J20 शिखर सम्मेलन में ‘Digital Transformation and use of technology to enhance judicial efficiency’ विषय पर बात की। न्यायिक दक्षता (judicial efficiency) पर बात करते हुए सीजेआई ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इसे एक न्यायाधीश की दक्षता से परे देखा जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि इसे प्रक्रिया के रूप में भी अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जब हम न्यायिक दक्षता की बात करते हैं, तो हमें इसे न्यायाधीश की दक्षता से परे देखना चाहिए और एक समग्र न्यायिक प्रक्रिया के बारे में सोचना चाहिए। दक्षता न केवल परिणामों में निहित है, बल्कि इन प्रक्रियाओं में भी निहित है – जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की जिम्मेदारी आम जनमानस के प्रति भी है कि उन्हें सही समय पर न्याय सुलभ हो। बता दें कि J20 शिखर सम्मेलन में G-20 देशों के अलावा यूरोपीय यूनियन और अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देशों के भी प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।

Previous Post

भारत में कम हुआ विस्थापन, दुनिया में बढ़ा

Next Post

पीओके भारत का हिस्सा है, हम वापस लेकर रहेंगे : अमित शाह

Next Post
डोकलाम में चीन को पीछे ढकेला, एक इंच भी नहीं ले सकता; असम में गरजे अमित शाह

पीओके भारत का हिस्सा है, हम वापस लेकर रहेंगे : अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In