• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शेलगांव, जालना: मई की गर्मी से जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त हैं, वहीं जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी मानवता के कल्याण के लिए इस भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन विहार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रायः दो-दो विहार भी कर अपनी अखण्ड परिव्राजकता को वृद्धिंगत कर रहे हैं। बुधवार को प्रातःकाल आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी धवल सेना के साथ गतिमान हुए। जन-जन को आशीष प्रदान करते व समयानुसार मंगल मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आचार्यश्री आगे बढ़ रहे थे। मंगलवार की रात्रि में हुई बारिश के कारण आज मौसम में थोड़ी नरमी महसूस हो रही थी तथा सुबह में विहार के दौरान आसमान में बादलों के आवागमन से सूर्य भी अभी अदृश्य-से बने हुए थे तो और भी राहत मिल रही थी। मौसम की अनुकूलता और प्रतिकूलता से सर्वथा मुक्त रहते हुए महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी गतिमान थे। मार्ग में बदनापुर गांव में स्थित जैन स्थानक में भी पधारे। आचार्यश्री के आगमन से संबंधित लोग अत्यंत हर्षविभोर थे। विहार के दौरान आचार्यश्री ने छत्रपति संभाजीनगर से जालना जिले में मंगल प्रवेश किया। लगभग 10 किलोमीटर का विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री शेलगांव में स्थित गुरु मिश्री होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज में पधारे।

इस परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित जनता व मेडिकल के विद्यार्थियों को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि पांच इन्द्रियां बताई गयी हैं। इनमेें भी बताया गया कि जिस प्राणी के श्रोत्रेन्द्रिय अर्थात् कान होता है, वह इन्द्रिय दृष्टि से विकसित प्राणी होता है। कितने-कितने प्राणियों में पांचों इन्द्रियां नहीं होती हैं। सुनना कान का व्यापार है, प्रवृत्ति है। सुनने से ज्ञान की वृद्धि होती है। सुनकर आदमी अच्छी बातों को भी जानता है और बुरी बातों को भी जान सकता है। आदमी को क्या सुनना, कैसे सुनना और क्यों सुनना इन कसौटियों पर कसकर सुना जाए तो अच्छी दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। आदमी को अच्छी बातों को सुनें। ज्ञानी संतों व महात्माओं के प्रवचन को सुनने का प्रयास हो। किसी दुःखी आदमी के दुःख को सुनने का प्रयास हो। उसकी मदद की बात अलग है, किन्तु उसके दुःख को अवश्य सुन लेने का प्रयास करना चाहिए। अच्छी चीजों को अच्छे मन और ध्यानपूर्वक सुनने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे श्रवण से ज्ञान का अच्छा विकास हो सकता है। गलत और बुरी बातों को सुनने से बचने का प्रयास करना चाहिए।

जहां तक संभव हो, सत्संगति करने का प्रयास करना चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि एक घड़ी, आधी घड़ी, आधी में पुनि आध। तुलसी संगत साधु हरे कोटि अपराध। जितना समय भी मिल जाए, साधु की संगति सदैव कल्याणकारी होती है। सुनने से कभी समस्याओं का समाधान का मिल जाता है तो कभी सही दिशा की प्राप्ति हो सकती है।

आचार्यश्री ने उपस्थित विद्यार्थियों को चोरी, झूठ और कपट से बचते हुए ज्ञान के विकास और अच्छे संस्कारों की शुद्धि भी बने, ऐसी मंगल प्रेरणा प्रदान की। प्रेरणा देने के उपरान्त आचायश्री के आह्वान पर सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति के संकल्पों विद्यार्थियों व अन्य ग्रामीणों से सहर्ष स्वीकार किया।

कॉलेज परिवार की ओर से श्री योगेश देसरड़ा ने अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति दी। श्रीमती कोमल व श्रीमती कंचन शांतिलाल देसरड़ा ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी।

श्रद्धालुओं की भावनाओं को फलित करने के लिए अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सान्ध्यकालीन विहार भी किया। लगभग चार किलोमीटर का विहार कर शांतिदूत आचार्यश्री नागेवाडी में स्थित कॉलेेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में रात्रिकालीन प्रवास हेतु पधारे।

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी जन्मोत्सव, पट्टोत्सव और दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष की सुसम्पन्नता के संदर्भ में 16 मई को ही जालना में पावन प्रवेश करेंगे। आचार्यश्री की ऐसी कृपा प्राप्त कर जालना के श्रद्धालु हर्षविभोर बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर *तेरापंथ* को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

 

Previous Post

CAA के तहत मिलने लगी नागरिकता, 14 लोगों को सौंपे गए दस्तावेज

Next Post

चुनाव के बाद छोटे विपक्षी दलों का कांग्रेस में होगा विलय,प्रधानमंत्री का दावा; उद्धव पर निशाना

Next Post
इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा : पीएम मोदी

चुनाव के बाद छोटे विपक्षी दलों का कांग्रेस में होगा विलय,प्रधानमंत्री का दावा; उद्धव पर निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In