• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

May 19, 2024
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 19, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिभव कुमार को राहत नहीं, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की हिरासत में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद बिभव कुमार के वकील एडवोकेट ऋषिकेश कुमार ने बताया, ‘पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, जिसमें से 5 दिनों की रिमांड दे दी गई। उन्हें 23 मई को फिर से पेश किया जाएगा। जांच के दौरान उन्हें अपने वकील और परिवार के सदस्यों से भी मिलने की अनुमति भी रहेगी। अगर मेडिकल आधार पर किसी दवा की जरूरत होगी, तो वह भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।’

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी ने महत्वपूर्ण सबूत नष्ट कर दिए हैं, साथ ही कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर यह भी पता लगाना है कि उसने किस वजह से महिला सांसद के साथ मारपीट की थी। वहीं बिभव कुमार के वकील ने अदालत को बताया कि मालीवाल अपनी मर्जी से मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं और वहां आने से पहले उन्होंने अपॉइंटमेंट भी नहीं लिया था और ना ही आने के उद्देश्य के बारे में किसी को बताया। बिभव के वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

‘DVR के बदले बिना फुटेज की पेन ड्राइव दी, पासवर्ड भी नहीं बता रहा’

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने बिभव कुमार की हिरासत पर बहस करते हुए कहा हमने DVR मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया… फुटेज खाली पाया गया। पुलिस को आईफोन दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है। फोन को फॉर्मेट कर दिया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बिभव कुमार आज भी घटनास्थल पर मौजूद था।

बिभव के वकील बोले- ड्राइंग रूम में कोई CCTV नहीं

उधर बचाव पक्ष के वकील राजीव मोहन ने कहा- रिकॉर्ड पर किसी भी मेडिकल दस्तावेज, यहां तक कि MLC का भी कोई उल्लेख नहीं है… ड्राइंग रूम में कोई CCTV नहीं है। CCTV डेटा केवल मुख्य द्वार से आवासीय क्षेत्र तक हो सकता है…क्या मुझे (बिभव) अपने फोन का पासवर्ड देने के लिए मजबूर किया जा सकता है? आरोपी को पासवर्ड देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। आगे मोहन ने कहा कि आरोपी को आज शाम 4.15 बजे जल्दबाजी में गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

मालीवाल बोलीं- वो लंबा हिस्सा वीडियो का एडिट कर दिया

उधर स्वाती मालीवाल ने DVR और बिना फुटेज वाली पेन ड्राइव मिलने की जानकारी देने वाले समाचार एजेंसी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘पहले मुझे बेरहमी से बिभव ने पीटा। थप्पड़ और लातें मारी। जब मैंने खुद को छुड़ा कर 112 पर कॉल किया, तो बाहर जाकर सिक्योरिटी बुलाई और वीडियो बनाने लगा। मैं सिक्योरिटी को चीख-चीख करके बता रही थी कि मुझे बहुत बेरहमी से बिभव ने पीटा है। वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का एडिट कर दिया गया।’

Tags: केजरीवालबिभव कुमारस्वाति मालीवाल
Previous Post

कश्मीर में दो जगहों पर आतंकी हमला, बीजेपी नेता की गई जान; दंपती घायल

Next Post

टेस्ट में फेल हुई पतंजलि की सोन पापड़ी, असिसटेंट मैनेजर सहित 3 को जेल

Next Post
टेस्ट में फेल हुई पतंजलि की सोन पापड़ी, असिसटेंट मैनेजर सहित 3 को जेल

टेस्ट में फेल हुई पतंजलि की सोन पापड़ी, असिसटेंट मैनेजर सहित 3 को जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In