• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जयपुर में हिंदू परिवारों ने क्यों लगाए 'पलायन' वाले पोस्टर

जयपुर में हिंदू परिवारों ने क्यों लगाए ‘पलायन’ वाले पोस्टर

June 13, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

जयपुर में हिंदू परिवारों ने क्यों लगाए ‘पलायन’ वाले पोस्टर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 13, 2024
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
जयपुर में हिंदू परिवारों ने क्यों लगाए 'पलायन' वाले पोस्टर

जयपुर:किशनपोल, ब्रह्मपुरी के बाद अब जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में हिंदू परिवारों ने पलायन के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। यहां कई घरों पर अचानक पलायन से बचाने की अपील वाले पोस्टर नजर आए तो सनसनी फैल गई। पोस्टर्स में कहा गया है कि ‘गैर-हिंदुओं’ को घर नहीं बेचें। शुरुआत में ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार करती रही पुलिस अब जांच में जुट गई है।

सर्व हिंदू समाज के नाम से लगाए गये सभी पोस्टर में हिंदी में लिखा है, ‘सनातनियों से अपील, पलायन को रोकें। सभी सनातन भाइयों बहनों से निवेदन है कि अपना मकान गैर-हिंदुओं को ना बेचें।’ भट्टा बस्ती थाने के प्रभारी कैलाश ने पोस्टर लगाए जाने की पुष्टि की और कहा कि लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर चिपकाए हैं और इस बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने किसी तरह के विवाद होने से इनकार किया। थानाधिकारी ने बताया कि जब भी उपद्रव की कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि ‘संपत्ति बेचना और खरीदना व्यक्तिगत मामला है। ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई विवाद हो।’

हालांकि, पोस्टर चिपकाने वाले स्थानीय लोग कई तरह की परेशानियों का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपनी मर्जी से उन्होंने अपने घरों पर पोस्टर चिपकाए हैं। पोस्टर लगाए जाने के बाद से शिवाजी नगर में मीडियाकर्मियों की आवाजाही बढ़ गई है। पत्रकारों के पहुंचने पर लोग खुलकर अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। मीडिया के कैमरों को देखकर महिलाएं मुखर होकर बताने लगती हैं कि किस तरह उनके उनके मोहल्ले में छेड़छाड़ और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

क्या कहते हैं लोग?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में माहौल बदल रहा है। उनका कहना है कि इलाके में कई हिंदू परिवारों ने दूसरे समुदाय के लोगों को अपने मकान बेच दिए। जिन लोगों ने इन मकानों को खरीदा है उनमें से कई उपद्रव करते हैं। एक महिला ने कहा कि गलियों में बदमाश घूमते रहते हैं और युवकों की टोली जमा हो जाती है और जब स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो वे झगड़ा करने लगते हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘इस स्थिति के कारण, हमने अपने घरों के बाहर पोस्टर चिपकाने का फैसला किया, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर गैर-हिंदू को न बेचें। प्रॉपर्टी के दलाल अक्सर हमारे पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या हम अपना घर बेचने में रुचि रखते हैं। कई घर बाहरी लोगों को बेच दिए गए हैं और हमारे इलाके में माहौल खराब हो गया है।’

एक महिला ने मीडिया के सामने कहा, जब स्कूलों में बच्चियों की छुट्टियां होती हैं, यहां बड़ी संख्या में लड़के जुट जाते हैं। सीटी बजाते हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं, सीसीटीवी कैमरे लगवाने पड़े। उनके साथ एक अन्य महिला ने कहा कि मोहल्ले में  मंदिर के पास मीट की दुकान खोल दी गई है। मोहल्ले को बकरा मंडी बना दिया गया है।

Previous Post

कोई कसर न छोड़ें; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर बोले मोदी, हाईलेवल मीटिंग

Next Post

 सौभाग्य से प्राप्त मानव जीवन का उठाएं लाभ : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
 सौभाग्य से प्राप्त मानव जीवन का उठाएं लाभ : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

 सौभाग्य से प्राप्त मानव जीवन का उठाएं लाभ : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In