• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में नहाने के विवाद में 2 लोगों का कत्ल, कहीं दनादन चलीं गोलियां

बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में नहाने के विवाद में 2 लोगों का कत्ल, कहीं दनादन चलीं गोलियां

June 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में नहाने के विवाद में 2 लोगों का कत्ल, कहीं दनादन चलीं गोलियां

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 23, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
बूंद-बूंद पानी को तरसती दिल्ली में नहाने के विवाद में 2 लोगों का कत्ल, कहीं दनादन चलीं गोलियां

नई दिल्ली:दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलर वाला बाग इलाके में स्विमिंग पूल में नहाने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार देर रात नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पूछताछ के लिए छह युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले स्विमिंग पुल में हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मृतकों में 17 वर्षीय विपुल और 18 वर्षीय विशाल शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय विपुल उर्फ साहिल परिवार के साथ वजीरपुर की चंद्रशेखर आजाद जेजे कॉलोनी के सी ब्लॉक की गली नंबर 6 में रहता था। उसका परिवार मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। विपुल के पिता राजाराम ने बताया कि विपुल ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। एक माह पहले तक वह एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कुछ दिन से काम नहीं कर रहा था। शुक्रवार रात घर के सभी सदस्य सो गए थे। इस बीच पड़ोसी विशाल उसे बुलाकर ले गया। सुबह करीब 3 बजे एक पड़ोसी ने बताया कि किसी ने विपुल को चाकू मार दिया है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उधर, पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय विशाल के घर में भी मातम पसरा हुआ है। उसका परिवार मूल रूप यूपी के जिला मऊ का रहने वाला है। वह परिवार के साथ डी ब्लॉक में रहता था। घर में पिता अशोक कुमार, माता मुन्नी देवी और बड़ा भाई बिट्टू हैं। अशोक ने बताया कि विशाल एक फैक्ट्री में काम करता था। बड़े भाई बिटटू ने बताया कि रात करीब 10 बजे सभी विशाल को खाना खाकर सो जाने की बोलकर छत पर चले गए थे। इस बीच रात करीब रात करीब साढ़े 10 बजे विशाल के पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया। इसके बाद पता चला कि नहर से करीब 500 मीटर दूर संकरी गली में विशाल और विपुल की हत्या कर दी गई है।

खूनी झड़प हुई थी

शुक्रवार रात विपुल और विशाल अपने दो-तीन दोस्तों को लेकर दूसरे पक्ष के दो भाइयों अनुज और सूरज के घर पर हमला करने गए थे। सूरज ने भी अपने दोस्तों को बुला लिया था। वहां दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुई। इसमें विपुल और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिजनों ने कहा, नशा बेचने के विरोध पर कहासुनी

विशाल के भाई बिट्टू का आरोप है कि एरिया में बड़े पैमाने पर स्मैक और गांजा बेचने कर अवैध धंधा चल रहा है। इसमें इलाके के कुछ लोग शामिल हैं। ये इस अवैध धंधे को नाबालिगों के जरिये चलाते हैं। घर के सामने नशे की खरीद-फरोख्त पर विशाल ने टोका था, जिसकी वजह से विवाद हुआ था। इसी कारण आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। दोनों को कमरे में बंधक बनाकर मारा गया।

पानी सप्लाई को लेकर गोलियां चलीं

वहीं, दिल्ली के ही जामिया नगर इलाके में 21 जून की रात पानी को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 46 वर्षीय अदीब अपने परिवार के साथ हाजी कॉलोनी में रहता है। अदीब का हाजी कॉलोनी में ही आरओ प्लांट है। वह जामिया कॉलोनी में पानी की सप्लाई करता है, जबकि कुछ दिन पहले ही हाजी कॉलोनी में रहने वाले आलम ने भी आरओ प्लांट खोला है। आलम भी जामिया इलाके में पानी की सप्लाई करता है। 21 जून की रात करीब 9 बजे अदीब और आलम के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच दोनों के परिवार वाले भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अदीब और सहने आलम ने फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से करीब 13 राउंड फायरिंग हुई है।

Previous Post

आवक कम होने से टमाटर की कीमतें फिर आसमान पर, रुला रही प्याज; आलू भी हुआ महंगा

Next Post

हज यात्रियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्र

Next Post
हज यात्रियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्र

हज यात्रियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In