• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही भारत के खिलाफ दोहरा सकता है चीन: राहुल गांधी

अग्निवीर भर्ती पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा माफीवीर वाला तंज, कहा- लेना होगा वापस

June 18, 2022
मोदी–पुतिन सेल्फी पहुँची अमेरिकी कांग्रेस: भारत नीति पर कड़ा सवाल

पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”

July 15, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 15, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी

July 15, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही

July 15, 2026
शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ

July 15, 2026
अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

अदनान शेख की टिप्पणी पर भड़की उर्फी जावेद, बोलीं- ऐसी सोच पर सवाल जरूरी

July 15, 2026
आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

आईपीओ से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़ा बदलाव, पंकज पवार बने नए सीईओ

July 15, 2026
आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह

आईटीआर फाइलिंग में देरी पर घबराएं नहीं, जानें आयकर विभाग के नियम

July 15, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 15, 2026
घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

घर का बना चॉकलेट पीनट बटर: स्वाद, सेहत और आसान रेसिपी

July 15, 2026
बुध ग्रह के शुभ फल चाहिए? पन्ना रत्न पहनने से पहले जानें ये नियम

पन्ना रत्न: बुध की ऊर्जा का प्रतीक, बुद्धि और सफलता से जुड़ा एक अनमोल रत्न

July 15, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अग्निवीर भर्ती पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा माफीवीर वाला तंज, कहा- लेना होगा वापस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही भारत के खिलाफ दोहरा सकता है चीन: राहुल गांधी

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अग्निपथ स्कीम को लेकर मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने अग्निवीर भर्ती योजना को लेकल पीएम नरेंद्र मोदी पर माफीवीर वाला तंज कसा है। वह लगातार अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे हैं और इसे युवाओं के साथ अन्याय बता रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को इस मसले पर ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अग्निपथ स्कीम को नौजवानों ने नकार दिया है। कृषि कानूनों को किसानों ने नकारा था। नोटबंदी को अर्थशास्त्रियों ने खारिज कर दिया था। इसके अलावा GST को व्यापारियों ने नकारा था। राहुल गांधी ने कहा था, ‘देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।’ राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी इस स्कीम को लेकर हमलावर हैं और सरकार पर निशाना साध रही हैं।

बता दें कि इसी सप्ताह मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस स्कीम का ऐलान किया था। उसके अगले दिन से ही इस योजना का विरोध जारी है। खासतौर पर बिहार और यूपी जैसे राज्यों में इसका तीव्र विरोध हो रहा है। अब तक 10 से ज्यादा राज्यों में इस भर्ती योजना का विरोध फैल चुका है। इस योजना के तहत 17.5 साल से 21 तक के युवाओं को अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती किया जाएगा। इन्हें 4 साल के लिए नियुक्ति मिलेगी। इसके बाद 25 फीसदी लोगों को आगे की सेवा के लिए चुना जाएगा और 75 फीसदी लोगों को सर्टिफिकेट और 11 लाख रुपये के पैकेज के साथ विदा किया जाएगा। इन लोगों को असम राइफल्स और अर्ध सैनिक बलों की नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा वहां भर्ती की तय आयु में भी 3  साल की छूट दी जाएगी।

 

Previous Post

पीएम नरेन्द्र मोदी की जिंदगी से लेकर काम तक में दिखती है मां हीराबेन की झलक, ब्लॉग में बताए कई किस्से

Next Post

पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा डिफेंस लेबोरेटरी का इंजीनियर, संवेदनशील जानकारियां लीक

Next Post
हनी ट्रैप में फंसा वायु सेना का जवान, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा डिफेंस लेबोरेटरी का इंजीनियर, संवेदनशील जानकारियां लीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुतिन सुनते हैं मोदी की बात! यूक्रेन युद्ध को लेकर पोलिश मंत्री का बड़ा बयान”
  • मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई राज्यों में बरसेंगे बादल; भारी बारिश का अलर्ट जारी
  • राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सियासी वार-पलटवार, सोनम वांगचुक के तंज से कांग्रेस घिरी
  • ई-20 नीति पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने केंद्र से मांगी जवाबदेही
  • शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ में निर्माण का रास्ता साफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In