• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आकाश आनंद का सबसे बड़ा चैलेंज, कैसे बचेगी BSP की सिकुड़ती सियासी जमीन

आकाश आनंद का सबसे बड़ा चैलेंज, कैसे बचेगी BSP की सिकुड़ती सियासी जमीन

June 25, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद का सबसे बड़ा चैलेंज, कैसे बचेगी BSP की सिकुड़ती सियासी जमीन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आकाश आनंद का सबसे बड़ा चैलेंज, कैसे बचेगी BSP की सिकुड़ती सियासी जमीन

लखनऊ। Akash Anand’s challenges: यूपी में दलितों वोटों पर एकाधिकार जताने वाली बहुजन समाज पार्टी की सियासी जमीन धीरे-धीरे सिकुड़ रही है। दलितों के दम पर सियासी धाक जमाने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती को आज इन्हें बांधे रखने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। यूपी में दलितों पर कमजोर होती पकड़ के बीच मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद पर नई जिम्मेदारियों में सफलता पाने में ‘आकाश भर चुनौतयां’ दिखाई दे रही हैं।

विश्वास पैदा करना होगा 

यूपी में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद अगर देखा जाए तो बसपा की जमीनी पकड़ धीरे-धीरे दरक रही है। लोकसभा चुनाव में बसपा अपने सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। उसे मात्र 9.39 फीसदी मत मिले हैं। उसके पीछे मायावती द्वारा लिए गए फैसलों को माना जा रहा है। भाजपा जैसी पार्टियां जहां गठबंधन में दल बढ़ाने में जुटी थीं, वहीं बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ने पर अड़ी रही। अंदर खाने की माने तो बसपा कॉडर भी यही चाहता था, लेकिन मायावती नहीं मानी और यह संदेश चला कि भाजपा के इशारे पर वह इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहीं हैं। आकाश के सामने यह चुनौती होगी कि खोया विश्वास कैसे पाए।

फिर से लोगों को जोड़ने की चुनौती
कांशीराम ने पार्टी गठन के समय बसपा के साथ हर उस बिरादरी के नेताओं को जोड़ जिनकी अपने बिरादरियों में पकड़ थी। लेकिन मायावती की पकड़ पार्टी पर जैसे-जैसे मजबूत होती गई, वैसे-वैसे इनमें से अधिकतर नेता सपाई या कांग्रेसी हो गए। लोकसभा चुनाव में बसपा से सपाई हुए 13 नेता सांसद बने हैं। आकाश के सामने बड़ी चुनौती बसपा से छिटके नेताओं और बिरादरी के वोटों को साथ लाने की होगी।

तीन सालों में कितनी मजबूत होगी बसपा
यूपी में विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में होना है। बसपा सुप्रीमो मायावती उम्र के ढलान पर हैं। चुनावों को छोड़ दिया जाए तो वह फील्ड छोड़कर पार्टी कार्यालय में ही बैठक करती हैं। मायावती ने आकाश को उत्ताराधिकारी घोषित करने के साथ ही जिलों में संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी है। देखना होगा कि आकाश इन कसौटी पर कितना खरा उतर पाते हैं। आकाश ने विदेश में पड़ाई की है। देखना होगा कि वह जिलों में जाकर जमीन पर बैठक कर बात समझा पाने में कितने सफल हो पाते हैं।

आकाश के सामने प्रमुख चुनौतियां
– चंद्रशेखर आजाद के बढ़ती ताकत को रोकने की

– खिसकते हुए जनाधार को वापस पाने की

– दलितों के साथ पिछड़ों व अति पिछड़ों को साथ लाने की

– कांशीराम की तरह बसपा से हर वर्ग को जोड़ने की

– भाजपा के इशारे पर उम्मीदवार खड़ा करने के दाग को धोने की

– विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सीटें जितवाने की चुनौती भी होगी

Tags: BSPmayawatiआकाश आनंद
Previous Post

कौन बनेगा स्पीकर? विपक्ष ने दिया अल्टीमेटम, साथियों के साथ BJP एक्टिव

Next Post

जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

Next Post
जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In