• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

June 25, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 25, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल के लिए अन्न छोड़े बैठीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, कराना पड़ा भर्ती

नई दिल्ली। Delhi Water Crisis: दिल्लीवालों के लिए हरियाणा से पानी का सही हिस्सा मांगने के लिए अनशन पर बैठीं जलमंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है उन्हें मंगलवार तड़के अस्पताल पहुंचाया गया। पिछले पांच दिनों से आप नेता अनशन कर रही हैं। अनशन के चौथे दिन सोमवार को उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘उनका ब्लड शुगर लेवल रात से ही गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल लिया तो उनका शुगर लेवल 46 निकला। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो उनका शुगर लेवल 36 निकला… डॉक्टर उनके शरीर के अहम अंगों की जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सजेशन देंगे।’

जलमंत्री ने सोमवार को कहा था, ‘मेरा ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर रहा है, और वजन भी कम हो गया है। कीटोन का लेवल बहुत ज्यादा है, जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं तब तक अनशन जारी रखूंगी, जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ता।’ आतिशी ने तर्क दिया कि दिल्ली में पिछले तीन हफ्तों से लगातार 100 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन (एमजीडी) की कमी हो रही है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आप नेताओं से मुलाकात की। बैठक के बाद सक्सेना ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की संभावना की जांच करने का आश्वासन दिया है।

कैंडल मार्च को पुलिस ने रोका

सोमवार रात आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भोगल में कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस ने कैंडल मार्च को रास्ते में रोक दिया, इससे नाराज आप कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच काफी हंगामा हुआ। उन्होंने दिल्ली के हक का पानी दो, आतिशी तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीएम को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजधानी में पानी संकट से अवगत कराया। साथ ही उनसे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कैबिनेट मंत्रियों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अपील की कि वह वजीराबाद बैराज का संयुक्त दौरा करें, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। आप सरकार का कहना है कि वजीराबाद बैराज (तालाब) पूरी तरह से सूख चुका है।

Tags: Delhi Water Crisis
Previous Post

आकाश आनंद का सबसे बड़ा चैलेंज, कैसे बचेगी BSP की सिकुड़ती सियासी जमीन

Next Post

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह लंदन में बेबीमून सेलिब्रेट कर वापस लौटे

Next Post
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह लंदन में बेबीमून सेलिब्रेट कर वापस लौटे

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह लंदन में बेबीमून सेलिब्रेट कर वापस लौटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In