दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस अभी प्रेग्नेंसी के छठे महीने में हैं और इस पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। हाल में फिल्म कल्कि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद उन्हें पति रणवीर के साथ बेबीमून के लिए लंदन जाते हुए देखा गया था। दूसरे देश से स्टार कपल की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई। लेकिन अब दोनों बेबीमून सेलिब्रेशन के बाद वापस आ गए हैं। दीपिका और रणवीर जो आज देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
बेबीमून से वापस लौटे दीपिका-रणवीर
आज देर रात दीपिका और रणवीर लंदन में क्वालिटी टाइम बिता कर वापस मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट से दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक्टर्स के स्वैग के आगे सब कुछ फीक लग रहा है। दीपिका ब्लैक ट्रैक पैंट और टी-शर्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दूसरी तरफ रणवीर ने ब्लैक ओवरकोट के अंदर वाइट टी-शर्ट पहन कर अपना एयरपोर्ट लुक पूरा किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होने वाली मम्मी दीपिका के इस लुक की भी तारीफ हो रही है।
बेबी बंप
बता दें, इस साल मार्च में रणवीर और दीपिका ने एलान किया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं और सितंबर में अपने पहले बच्चे को दुनिया में लाएंगे। हालांकि, बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने सभी अफवाहों को ख़ारिज कर दिया। बेबी बंप के साथ फिल्म कल्कि के ट्रेलर लॉन्च पर स्पॉट हुई थीं। आगे भी फिल्म का प्रमोशन करती दिख सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ रणबीर अपने काम में बिजी हैं। लेकिन बच्चे के दुनिया में आने से पहले वो पटेर्निटी लीव पर जा सकते हैं।
View this post on Instagram
अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका अपने करियर की बड़ी फिल्मों से एक कल्कि में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। फिल्म इस शुक्रवार यानी 28 जून को थिएटर में रिलीज़ होगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
