पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार पालघर महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी के 28 वे महाप्रयाण दिवस पर विसर्जन दिवस के रूप में साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में बोईसर उपाश्रय में पालघर, बोईसर, सफाला द्वारा तीनो क्षेत्रो ने संयुक्त रूप से 25 जुन 2024 को दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तुलसी अष्टकम से कार्यक्रम की शुरुवात की गई। 10 मिनट के आचार्य श्री तुलसी के जप किए गए। साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा परिवर्तन जरूरी है। पर परिवर्तन के साथ हमारी हमारी मर्यादा हमारे मौलिक गुण है वे सुरक्षित रहे। साध्वी श्री दीप्तीयशा जी ने आचार्य श्री तुलसी के अवदानों के बारे में बताया। सभी का स्वागत महिला मंडल अध्यक्ष्या ने किया। महिला मंडल द्वारा मौलिकता रहे सुरक्षित, परिवर्तन सदा अपेक्षित पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम तीन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कुल 75 महिला सदस्यों की सहभागिता रही।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत


