Bigg Boss OTT 3 New Promo: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 हर एक एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। जबसे शो शुरू हुआ है तबसे अबतक घर को तीन बाहरवाले मिल चुके हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो को देखकर समझ आ रहा है कि इस बार का नॉमिनेशन काफी दिलचस्प होने वाला है। नॉमिनेशन के लिए घर के तीसरे बाहरवाला को स्पेशल पावर भी मिली है। लवकेश की स्पेशल पावर से नॉमिनेशन और दिलचस्प होने वाले हैं।
जादुई गुफा में होगा नॉमिनेशन
द खबरी ने अपने एक्स हैंडल पर शो के नॉमिनेशन का नया प्रोमो पोस्ट किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि इस बार नॉमिनेशन जादूई गुफा में होगा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि जादूई गुफा में घरवाले एक दूसरे के बारे में अपनी बात कह रहे हैं। वहीं, प्रोमो में लवकेश के भी शॉट्स हैं। लवकेश कहते नजर आ रहे हैं- “इन्हें ऐसे नचाउंगा…उंगली पर। बाहर वाले का हुकुम सर आंखों पर।”
लवकेश को मिली कौन सी पावर
इस बार के नॉमिनेशन में लवकेश को एक खास पावर मिली है। लवकेश ने तय किया है कि कितने सदस्यों को इस बार नॉमिनेट करने का अधिकार मिलेगा। इसी के साथ लवकेश के पास ये भी तय करेंगे कि घरवाले 1 या अधिकतम 6 सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे या नहीं।
कौन-कौन होगा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार नॉमिनेशन में 8 सदस्य नॉमिनेट होने वाले हैं। इनमें विशाल पांडे, रणवीर शौरी, अरमान मलिक, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना मकबूल, सना सुल्तान और मुनीषा का नाम शामिल है।
अबतक घर से बेघर हो चुके हैं कौन-कौन से सदस्य?
बता दें, अभी तक घर से तीन सदस्य बेघर हो चुके हैं। घर से बेघर होने वाले सदस्यों में पहला नाम है नीरज गोयत का, दूसरा नाम है अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिका और तीसरा नाम है पौलोमी दास का। मिडवीक में बाहरवाला के निर्णय से पौलोमी घर से बेहर हुई हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
