• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
निर्दलीय शंकर सिंह बने रुपौली के विधायक, बीमा भारती की करारी हार

निर्दलीय शंकर सिंह बने रुपौली के विधायक, बीमा भारती की करारी हार

July 13, 2024
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

निर्दलीय शंकर सिंह बने रुपौली के विधायक, बीमा भारती की करारी हार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 13, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
निर्दलीय शंकर सिंह बने रुपौली के विधायक, बीमा भारती की करारी हार

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया की रुपौली विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को संपन्न उपचुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। निर्दलीय शंकर सिंह को जनता ने रुपौली का रहनुमा बना दिया है। उन्होंने जदयू के कलाधर मंडल को 8 हजार 211 मतों से पराजित कर दिया है।  इसके साथ ही  पांच बार की विधायक बीमा भारती की भी करारी हार हुई  है। नीतीश कुमार के आशीर्वाद पर चुनाव लड़ रहे कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे। शंकर सिंह को कुल 67779 वोट मिले जबकि कलाधर मंडल को 59568 मत हासिल हुए। तीसरे स्थान पर रहीं बीमा भारती को मात्र 30108 लोगों ने अपना मत दिया। पूर्णिया लोकसभा की तरह रुपौली विधानसभा में जनता ने निर्दलीय को जिताकर सभी दलों को आइना दिखाया है।

यह सीट बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई थी। वह 2005 से इस सीट पर काबिज थीं। उन्होंने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए रुपौली विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया तथा राजद के टिकट पर पप्पू यादव और जेडीयू के संतोष कुशवाहा के खिलाफ मैदान में उतर गईं। हालांकि लोकसभा चुनाव में निर्दलीय पप्पू यादव ने जीत दर्ज किया और बीमा भारती बुरी तरह से चुनाव हार गईं। वे जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हुईं।

रुपौली सीट पर निर्दलीय उतरे शंकर सिंह ने 2020 में भी भाग्य आजमाया था। तब उन्हें चिराग पासवान नें लोजपा से टिकट दिया था। लेकिन जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बीमा भारती ने उन्हें हरा दिया था। उससे पहले भी शंकर सिंह कई बार चुनाव लड़े। कहा जा रहा है कि उपचुनाव में लोजपा का टिकट नहीं मिलने पर उनके साथ क्षेत्र के जनता की सहानुभुति जुड़ गई। शंकर सिंह 2005  में भी विधायक बने थे। लेकिन करीब 8 महीने बाद फिर से चुनाव हुए जिसमें उनकी हार हो गई। बीमा भारती ने उन्हें पराजित कर दिया था और तबसे बीमा भारती लगातार विधायक बनी रहीं और शंकर सिंह चुनाव लड़कर हारते रहे। उपचुनाव में के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन लोजपा से टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय लड़ गए।

शंकर सिंह ने यह चुनाव अपने दम पर लड़ा और जीता है। उनके खिलाफ एनडीए और महागठबंधन के बड़े बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। नीतीश कुमार के साथ उनके कई मंत्रियों और एनडीए के नेताओं ने कलाधर मंडल के लिए रुपौली में पसीना बहाया। यहां तक कि जिस लोजपा में वे लंबे समय तक रहे उसके नेता चिराग पासवान ने भी शंकर सिंह के खिलाफ वोट मांगा। शंकर सिंह के आगे जनता ने राजद के कास्ट मॉडल और नीतीश के विकास मॉडल को नकार दिया।

विधायक बनने के बाद उन्होंने कहा कि कई चुनावों में हार का सामना करने के बाद भी  लगातार जनता के बीच बना रहा। बगैर किसी शिकायत के जनता भगवान के सुख दुख में शामिल होता रहा। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उन्हें अपनी जीत की उम्मीद थी जिसे जनता ने पूरा कर दिया। भविष्य की योजना को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ विचार विमर्श करके रणनीति तय करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शंकर सिंह एनडीए फोल्डर के किसी दल में शामिल हो सकते हैं। जानकार बताते हैं लोजपा उनकी पहली पसंद  है। ऐसा बयान नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि शंकर सिंह ने एनडीए में शाामिल होने के नाम पर जनता से वोट मांगा। उन्हें शंकर सिंह की जीत का अंदाजा पहले से था।

Tags: बीमा भारती
Previous Post

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में टीएमसी ने जीत ली चारों सीट

Next Post

सूरत में शांतिदूत भव्य प्रवेश, विचारों में भाव शुद्धि आवश्यक; आचार्य महाश्रमण

Next Post
सूरत में शांतिदूत भव्य प्रवेश, विचारों में भाव शुद्धि आवश्यक; आचार्य महाश्रमण

सूरत में शांतिदूत भव्य प्रवेश, विचारों में भाव शुद्धि आवश्यक; आचार्य महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In