नॉर्थम्प्टन:वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीत लिया है। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बैटिंग करते कुल 156 रन बनाए हैं। टीम के लिए शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनकी वजह से ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। उथप्पा और अंबाती के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। सुरेश रैना सिर्फ 4 रन ही बना सके। आमिर यामिन ने एक ही ओवर में दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। भारत की ओर से अनुरीत सिंह ने तीन विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शरजील खान 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौटे। मकसूद ने 12 गेंद में 21 रन बनाए। कामरान अकमल 19 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान यूनिस खान 11 गेंद में सात रन ही बना सके।
भारतीय टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 20 रनों से हराया था। इससे पहले भी जारी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत हुई थी, जहां पाकिस्तान ने भारत को 68 रनों से हराया था। भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में तीन मुकाबले गंवाए हैं और चार में जीत दर्ज की। वहीं दूसरी पाकिस्तान की टीम ने 7 में से पांच मुकाबले जीते।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
