• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमीरी-गरीबी के बीच अंतर 10 गुना तक बढ़ा

मासिक खर्च के मामले में अमीरी-गरीबी के बीच अंतर 10 गुना तक बढ़ा

July 15, 2024
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

June 4, 2026
सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 4, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मासिक खर्च के मामले में अमीरी-गरीबी के बीच अंतर 10 गुना तक बढ़ा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 15, 2024
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमीरी-गरीबी के बीच अंतर 10 गुना तक बढ़ा

नई दिल्ली:शहरीकरण बढ़ने के बावजूद गांव और शहर के बीच का अंतर खत्म होने ना नाम नहीं ले रहा है। यदि प्रति व्यक्ति मासिक खर्च को आधार बनाया जाए तो यह है कि शहर और गांव के बीच अमीरी-गरीबी की खाई अब भी बेहद चौड़ी है। आंकड़े बताते हैं कि गांव और शहर में सबसे निचले पायदान के लोग खाने-पीने पर जितना खर्च करते हैं, शीर्ष पर मौजूद लोग उसका सात से दस गुना तक ज्यादा खर्च करते हैं।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गांवों में प्रति व्यक्ति मासिक उपभोग व्यय 3,773 और शहरों में 6,459 रुपये है। यह व्यय गांव के मुकाबले शहरों में 71 फीसदी ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह तस्वीर उभरकर आती है। बता दें कि 2011-12 में हुए इसी तरह के सर्वेक्षण के दौरान गांव-शहर के बीच उपभोक्ता का अंतर 84 फीसदी दर्ज किया गया था।

इसमें थोड़ी कमी आई जरूर है, लेकिन 71 फीसदी का अंतर अभी भी बहुत बड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आय में अंतर होने की वजह से यह विसंगति मैदा हुई है। इससे यह भी पता चलता है कि निचले तबके चाहे वह शहर का हो या गांव का, उसकी आय में अपेक्षित इजाफा नहीं हो रहा है जिसके कारण उसके उपभोग का व्यय भी कम है।

गांवों में निचले स्तर पर व्यय महज 13,73 रुपये

रिपोर्ट में आंकड़ों का विश्लेषण करके यह भी बताया गया है कि किस प्रकार निचले पायदान और शीर्ष पायदान के लोगों के उपभोग व्यय में भारी अंतर है। उदाहरण के लिए गांवों में निचले पायदान के पांच फीसदी लोगों का प्रति व्यक्ति मासिक उपभोग व्यय महज 1,373 रुपये है। यह राष्ट्रीय औसत का करीब एक तिहाई के बराबर ही है। जबकि गांवों में पांच फीसदी शीर्ष लोगों का मासिक उपभोग व्यय 10,501 रुपये है, जो पांच फीसदी निचले तबके की तुलना में 7.6 गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत का यह करीब ढाई गुना ज्यादा है।

शहरों में यह फर्क 10 गुना से अधिक

इसी प्रकार यदि शहरों की बात करें तो सबसे निचले पायदान के पांच फीसदी लोग महीने में उपभोग व्यय के रूप में 2001 रुपये ही खर्च कर पाते हैं, जो शहरों के व्यय के राष्ट्रीय औसत के 32 फीसदी के बराबर ही है, लेकिन शहरों में शीर्ष पांच फीसदी लोगों का उपभोक्ता व्यय 20,824 रुपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति है, जो निचले पायदान के पांच फीसदी लोगों के व्यय का 10.4 गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत व्यय का भी यह तीन गुना से ज्यादा व्यय है।

राज्यों की स्थिति

हालांकि, राज्यों में यह अंतर अलग-अलग है। जैसे केरल में यह अंतर सबसे कम महज 19 फीसदी है। वहां गांवों में उपभोग व्यय 5924 तथा शहर में 7078 है। यानी अंतर बहुत कम है। जबकि असम में सबसे ज्यादा 79, झारखंड में 78 तथा ओडिशा में 76 फीसदी है। असम में गांवों में प्रति माह उपभोग व्यय 3432 तथा शहरों में महज 6136 रुपये है। यह राष्ट्रीय औसत से भर कम है।

व्यय में ये वस्तुएं शामिल

मासिक उपभोग व्यय में खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा यातायात, किराया, मनोरंजन, कपड़े, जूते आदि के व्यय को भी शामिल किया जाता है। रिपोर्ट में अगस्त 2022-जुलाई 2023 तक के व्यय के आंकड़े शामिल हैं।

प्रति व्यक्ति मासिक उपभोग (राष्ट्रीय स्तर पर)

गांवों में 3,773 रुपये

शहरों में 6,459 रुपये

71 फीसदी से ज्यादा है यह आंकड़ों शहरों में गांवों के मुकाबले

शहर एवं गांवों के बीच उपभोक्ता व्यय में अंतर

राज्य   शहर    गांव   अंतर (प्रतिशत में)

असम 6136     3432   79

झारखंड 4931  2763  78

ओडिशा 5187  2950  76

कर्नाटक 7666  4397  74

तेलंगाना 8158  4802  70

उत्तर प्रदेश 5040  3191 58

तमिलनाडु 7630  5310  44

बिहार 4768  3384  41

राजस्थान 5913  4263  39

पंजारब 6544  5315  23

केरल 7078  5924  19

Previous Post

सरकार ने दी एविएशन इंडस्ट्री को गुड न्यूज, सभी एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर अब 5% IGST

Next Post

हमले के बाद ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- हालात बेहद खराब

Next Post
बाइडेन

हमले के बाद ट्रंप पर ही बरस पड़े जो बाइडेन, बोले- हालात बेहद खराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी
  • बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान
  • देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा
  • आज का राशिफल : 5 जून 2026
  • टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In