पटना। पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। ग्रामीण विकास अधिकारी (RDO) दीपक कुमार पाठक का कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से अपहरण हो गया है। वो बरौनी से गया जा रहे थे। फोन से उन्होने खुद परिवारवालों को अपने अपहरण की सूचना दी। खुसरुपुर स्टेशन की घटना बताई जा रही है। जहां से उनको किडनैप किया गया। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहे थे। परिजनों से खुद उन्हे बेगूसराय के हाथीदह से ट्रेन में बैठाया था। लेकिन फिर कुछ घंटे बाद उनके अपहरण की सूचना मिली।
आपको बता दें दीपक कुमार शादीशुदा हैं, उनके दो बच्चे हैं। इससे पहले लेखपाल के पद पर कार्यरत थे, फिर बीपीएससी से आरडीओ में उनका चयन हुआ। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए गया जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उनका अपहरण कर लिया गया। खुसरुपुर जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि अपहरण की वजह क्या है। समाचार चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी मिली है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
